{"_id":"64b52ea0ba9a59a0b4088c37","slug":"up-government-selects-229-villages-for-development-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 229 गांव चुने गए, विकसित किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 229 गांव चुने गए, विकसित किया जाएगा
Mon, 17 Jul 2023 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:35 PM IST
सार
यूपी में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 229 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 75 ग्रामों को दो वर्ष की अवधि में ग्राम्य पर्यटन के लिए चयनित कर विकास किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा कृषि एवं ग्राम्य पर्यटन की अवधारणा को साकार करने के लिए 18 मण्डलों से क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए 229 गांव चयनित किये गए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गांवों को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा ग्राम्य पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी छह परामर्शी संस्थाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चिन्हित गांवों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पर्यटकों को गांवों की तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश सांस्कृतिक विविधिता, खान-पान, वेशभूषा, स्थानीय क्राफ्ट, हस्तशिल्प तथा विभिन्न विशेषताओं से भरा हुआ है। इस योजना से पर्यटकों को ग्रामीण जीवन को करीब से देखने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। ग्रामीण पर्यटन को लोकप्रिय बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों का आर्थिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन के साथ ग्रामीणों की आमदनी को बढ़ाना है।