फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government's big decision: Now schools from class 9 to 12 will open till Saturday

यूपी सरकार का बड़ा फैसला : अब शनिवार तक खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल

Thu, 02 Sep 2021 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Sep 2021 08:42 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बृहस्पतिवार को इसका शासनादेश जारी किया है। प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का संचालन शुरू होने के बाद सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल संचालित करने के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
UP government's big decision: Now schools from class 9 to 12 will open till Saturday
स्कूल पहुंचे बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक का संचालन अब शनिवार तक किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बृहस्पतिवार को इसका शासनादेश जारी किया है। प्रदेश सरकार ने 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का संचालन शुरू होने के बाद सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल संचालित करने के आदेश जारी किए थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में होने और शनिवार-रविवार का कर्फ्यू समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सोमवार से शनिवार तक (सप्ताह में छह दिन) स्कूलों का संचालन करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी में चार महीने बाद छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। लखनऊ में छात्रों का फूलों से स्वागत किया और फिर स्कूल में दाखिल कराया। राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में छात्र पहुंचे तो उनका फूलों से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने चॉकलेट देकर वेलकम किया। वहीं, सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं प्रारंभ हुई। आपको बता दें कि कक्षा 9 से 12 तक दो पारियों में कक्षाएं चलेंगी। लखनऊ के इंदिरा नगर के सी ब्लॉक स्थित आरएलबी स्कूल में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed