फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government release budget for heritage zone in lucknow

हेरिटेज जोन को संवारने के लिए 182 करोड़ का बजट मंजूर

Fri, 05 Feb 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
up government release budget for heritage zone in lucknow

हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के रुके हुए काम शुरू हो चुके हैं। इसमें नए आर्किटेक्ट की डिजाइन को भी शामिल किया गया है। इसमें नीबू बाग, घंटाघर पार्क को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। साथ ही एक हेरिटेज पाथ वे भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


यह पाथ-वे 12 फीट चौड़ा होगा, जो बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े को जोड़ेगा। अक्तूबर तक सभी काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। गौरतलब है कि पहले इस जोन के लिए 65 करोड़ रुपये का बजट था। हाल ही में कैबिनेट ने हेरिटेज जोन को संवारने के लिए 182 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन


अब नीबू पार्क को भी हेरिटेज जोन के तहत नए सिरे से विकसित किया जाएगा। यहां नए सिरे से पाथवे और अन्य काम होंगे।पुराने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने के लिए घंटाघर तालाब बेड रिपेयर, हेरिटेज स्पाइन पेवमेन्ट, घंटाघर, स्ट्रीट फर्नीशिंग और साइनस का कार्य (कावल रोड) तथा गुलाब/नींबू पार्क के डवलपमेंट कार्य के लिए टेंडर स्वीकृति की कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यवाही शासन द्वारा स्वीकृत संशोधित परियोजनाओं के अनुसार पूरी की गई है। सभी काम शुरू हो गए हैं। काम की शुरुआत एलडीए ने घंटाघर पार्क से की गई है। यहां पाथ-वे का काम चल रहा है। इसी के साथ यहां फव्वारे लगाने का काम भी पूरा किया जाएगा। यहां फूडकोर्ट, फव्वारे, सेल्फी जोन, पार्किंग,किडजोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के रुके हुए काम शुरू हो चुके हैं। इसमें नए आर्किटेक्ट की डिजाइन को भी शामिल किया गया है। इसमें नीबू बाग, घंटाघर पार्क को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। साथ ही एक हेरिटेज पाथ-वे भी बनाया जाएगा।

यह पाथ-वे 12 फीट चौड़ा होगा, जो बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े को जोड़ेगा। अक्तूबर तक सभी काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। गौरतलब है कि पहले इस जोन के लिए 65 करोड़ रुपये का बजट था।

हाल ही में कैबिनेट ने हेरिटेज जोन को संवारने के लिए 182 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अब नीबू पार्क को भी हेरिटेज जोन के तहत नए सिरे से विकसित किया जाएगा। यहां नए सिरे से पाथवे और अन्य काम होंगे।
 

यहां पीडब्ल्यूडी बनाएगी सड़क

up government release budget for heritage zone in lucknow

पुराने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों में गति लाने के लिए घंटाघर तालाब बेड रिपेयर, हेरिटेज स्पाइन पेवमेन्ट, घंटाघर, स्ट्रीट फर्नीशिंग और साइनस का कार्य (कावल रोड) तथा गुलाब/नींबू पार्क के डवलपमेंट कार्य के लिए टेंडर स्वीकृति की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। यह कार्यवाही शासन द्वारा स्वीकृत संशोधित परियोजनाओं के अनुसार पूरी की गई है। सभी काम शुरू हो गए हैं।

काम की शुरुआत एलडीए ने घंटाघर पार्क से की गई है। यहां पाथ-वे का काम चल रहा है। इसी के साथ यहां फव्वारे लगाने का काम भी पूरा किया जाएगा। यहां फूडकोर्ट, फव्वारे, सेल्फी जोन, पार्किंग, किडजोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

एलडीए की ओर से जानकारी दी गई है कि, यहां पीडब्ल्यूडी सड़क बनाएगी। पूरे शहर में ये अपने आपमें खास होगी। डामर की तरह काली सड़क की जगह ये ग्रेनाइट के पत्थरों से बनाई जाएगी। इस पर वाहन बहुत तेज से गति से नहीं दौड़ाए जा सकेंगे।

इससे ये सड़क अधिक खूबसूरत तो लगेगी ही इसके साथ ही यहां पुरातात्विक महत्व की इमारतों पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।
पहले किए काम तोड़े नहीं जाएंगे। इस संबंध में शासन में हुई बैठक में सोमवार को तय हुआ है कि, पुराने कामों को नए कामों के साथ जोड़ा जाएगा, उनको ध्वस्त नहीं किया जाएगा।

बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच पिछले करीब एक साल से सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। जिसमें तारों को भूमिगत करने, सड़क को चौड़ा करने, घंटाघर, पिक्चर गैलरी का विकास, शाही तालाब का जीर्णोद्धार, सतखंडा और सतखंडा पार्क की बेहतरी की परियोजना शामिल हैं।

एलडीए की ओर से जानकारी दी गई है कि, यहां पीडब्ल्यूडी सड़क बनाएगी। पूरे शहर में ये अपने आपमें खास होगी। डामर की तरह काली सड़क की जगह ये ग्रेनाइट के पत्थरों से बनाई जाएगी। इस पर वाहन बहुत तेज से गति से नहीं दौड़ाए जा सकेंगे। इससे ये सड़क अधिक खूबसूरत तो लगेगी ही इसके साथ ही यहां पुरातात्विक महत्व की इमारतों पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

इस संबंध में शासन में हुई बैठक में सोमवार को तय हुआ है कि, पुराने कामों को नए कामों के साथ जोड़ा जाएगा, उनको ध्वस्त नहीं किया जाएगा। बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच पिछले करीब एक साल से सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। जिसमें तारों को भूमिगत करने, सड़क को चौड़ा करने, घंटाघर, पिक्चर गैलरी का विकास, शाही तालाब का जीर्णोद्धार, सतखंडा और सतखंडा पार्क की बेहतरी की परियोजना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed