कोरोना से जंग में करें यूपी सरकार की मदद, इन बैंक खातों में कर सकते हैं अंशदान
-सरकार ने की मुख्यमंत्री सहायता कोष में अंशदान की अपील
-विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को लिखा पत्र
-कोष के बारे में आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने आम लोगों से मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष में अंशदान की अपील की है। विशेष सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने समस्त मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को आर्थिक मदद पहुंचा रही है। संक्रमित व संदिग्ध मरीजों के नि:शुल्क इलाज के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट व अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनेक औद्योगिक, व्यापारिक व सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। प्रदेश सरकार इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष नामक कोष है। इसमें जनता या स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिया गया दान/ चंदा जमा होता है। इसका उपयोग पीड़ितों की सहायता व राहत प्रदान करने में किया जाता है।
कोरोना वायरस महामारी से संघर्ष में सरकार व समाज की सम्मिलित शक्ति की आवश्यकता है।
मेरी आप सभी से अपील है कि 'मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष' द्वारा पीड़ितों की सहायता व उन्हें राहत प्रदान करने हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें और हम सभी के इस महासंघर्ष को शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/3HSdy89Yx5विज्ञापन विज्ञापन— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 29, 2020
उन्होंने जिलाधिकारियों को कोष का आम लोगों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया है कि कोष में दिए गए अंशदान पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के तहत आयकर में पूर्ण छूट मिलेगी। कोष का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता संख्या 1378820696 है। खाते का नाम CHEIF MINISTERS DISTRESS RELIEF FUND है। इसका आईएफएससी कोड CBINO281571 और ब्रांच कोड 281571 है।