{"_id":"5f75ba9bd8d79f726a75fbb7","slug":"up-government-is-protecting-alleged-of-hathras-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड में दोषियों को संरक्षण दे रही सरकार : आप नेता संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड में दोषियों को संरक्षण दे रही सरकार : आप नेता संजय सिंह
Thu, 01 Oct 2020 04:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश के प्रभारी व सांसद संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश के प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सीधा आरोप लगाया है कि सरकार हाथरस में दलित लड़की के हत्यारों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषी एक ही जाति विशेष के हैं। इसलिए सीएम उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के दलित विधायक अजयदत्त शर्मा ने दिल्ली में अस्पताल के बाहर पीड़िता के शव को जबरन ले जाने की वजह पूछी तो पुलिस ने उनको भी मारा-पीटा। परिवार की मर्जी के बगैर जबरन पीड़िता का दाह संस्कार करा दिया गया। सरकार को बताना चाहिए कि उसके शव को मुखाग्नि किसने दी?
विज्ञापन
आप सांसद ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि जब एक पुलिस अधिकारी कह रहा है कि कुछ गलतियां हुई हैं तो सरकार उसे स्वीकार क्यों नहीं कर रही है। पूरे प्रदेश की जनता अब कहने लगी है कि सरकार बलात्कारियों को बचा रही है।
विज्ञापन
इस घटना को शर्मनाक बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा तो अब अपराध में भी जाति खोजने लगी है। प्रदेश की बहू-बेटियां न्याय मांग रही हैं। उनके साथ क्रूरता, वहशीपन, हैवानियत की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।