{"_id":"669962db893f73aab7051bc4","slug":"up-government-freed-ias-a-v-rajmauli-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएएस अफसर राजा मौली आंध्र प्रदेश के लिए कार्यमुक्त, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया था अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएएस अफसर राजा मौली आंध्र प्रदेश के लिए कार्यमुक्त, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया था अनुरोध
Fri, 19 Jul 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:15 AM IST
सार
चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए राजा मौली को राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध किया था। जिस पर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईएएस एवी राजा मौली तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश के लिए कार्यमुक्त किए गए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के अनुरोध पर उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वह गुरुवार को कार्यमुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए राजा मौली को राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध किया था। नियुक्ति विभाग ने केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश के राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन
राजा मौली मूलत: आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और वह यूपी कॉडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मौजूदा समय सचिव गृह के पद पर तैनात थे।