फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government deployed security for 59 more people in Uttar Pradesh.

यूपी सरकार ने सुरेश राणा व संगीत सोम सहित 59 लोगों की सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 12 Nov 2019 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
UP government deployed security for 59 more people in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले, कमलेश तिवारी हत्याकांड समेत अन्य मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कई मंत्रियों समेत 59 लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ाकर जेड प्लस कर दी गई है तो संगीत सोम की सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ा कर जेड कर दी गई है। मंत्री नंद गोपाल नंदी को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन


अयोध्या मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्षकार जुफर फारुकी की सुरक्षा भी बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


उन्हें पिछले दिनों व्हाट्स एप पर वाएस मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी और राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती की बढ़ी सुरक्षा को भी बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से ही सुरेश राणा और संगीत सोम की सुरक्षा को लेकर लगातार अलर्ट किया जाता रहा है। सुरेश राणा को पिछले दिनों फोन पर धमकियां मिली थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई।

इनकी सुरक्षा वापस ली गई

अयोध्या प्रकरण के समझौते के लिए बनाई गई मध्यस्थता समिति के तीनों सदस्यों खलीफुल्लाह, श्रीराम पंचू और श्रीश्री रविशंकर की सुरक्षा भी सरकार ने वापस ले ली है। मध्यस्थता की कोशिशें असफल होने और उच्चतम न्यायालय का आदेश आ जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

नरेश अग्रवाल की सुरक्षा में इजाफा
हरदोई में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल की सुरक्षा में भी इजाफा किया गया है। नरेश अग्रवाल के पास अभी तक केंद्र की वाई प्लस और राज्य की वाई श्रेणी की सुरक्षा थी। उन्हें अब राज्य की भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है।

सूत्रों की मानें तो शासन स्तर पर जिन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें 10 ऐसे लोग हैं जिनकी सुरक्षा न्यायालय ने बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इनमें बसपा से निष्कासित विधायक रामवीर उपाध्याय भी हैं। अन्य मंत्रियों की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कमलेश हत्याकांड के बाद सीएम के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में 150 लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed