{"_id":"0ae6aae3a387df6daa77539aa16fde43","slug":"up-government-denies-ppp-model-for-internation-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट स्टेडियम के लिए नीलाम होगी 67 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट स्टेडियम के लिए नीलाम होगी 67 एकड़ जमीन
लखनऊ/ऋषि मिश्र
Updated Sun, 01 Sep 2013 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर रोड पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पीपीपी के आधार पर नहीं बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
स्टेडियम के लिए आरक्षित 137 एकड़ जमीन चक गंजरिया परियोजना में शामिल कर ली गई है।
इसमें से 67 एकड़ भूमि को नीलाम करके जो धन आएगा उससे बाकी बची 70 एकड़ भूमि पर किसी एजेंसी के जरिए सरकार इंटरनेशनल स्टेडियम बनाएगी।
इसके साथ ही चक गंजरिया परियोजना में आईटी सिटी, मेडिसिटी और एलडीए परियोजना के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की परियोजना भी शामिल कर ली गई है।
इसी के साथ शहीद पथ स्थित चक गंजरिया प्रोजेक्ट की भूमि 853 से बढ़कर 990 एकड़ हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की 137 एकड़ भूमि चक गंजरिया परियोजना में शामिल करने का निर्णय उच्च स्तर पर लिया जा चुका है।
गंजरिया की 990 एकड़ भूमि का विकास कर 320 एकड़ भूमि विभिन्न सरकारी विभागों को नि:शुल्क देने के बाद शेष बची भूमि की नीलामी कर मेट्रो रेल परियोजना तथा स्टेडियम के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण का जिम्मा अब आवास विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम या जल निगम की सीएंडडीएस विंग जैसी किसी निर्माण एजेंसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद पथ पर लगभग 5 वर्षों से 137 एकड़ भूमि पर पीपीपी मॉडल से स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव था। इसमें 67 एकड़ में क्रिकेट अकादमी तथा शेष 77 एकड़ स्टेडियम निर्माण करने वाली संस्था को आवासीय अथवा अन्य उपयोग के लिए 30 वर्षों की लीज पर दिया जाना था।
यहीं पर 853 एकड़ में चक गंजरिया का विकास विभिन्न परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है। इस परियोजना से क्रिकेट स्टेडियम का प्रोजेक्ट मैच नहीं कर रहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसको गंजरिया परियोजना में शामिल करने का आदेश दिया।
स्टेडियम को पीपीपी पर न बनाने का प्रस्ताव शासन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। इस पर बहुत जल्द ही सीएम फैसला करेंगे।
जिद बसपा की सपा क्यों पूरी करे!
पिछली सरकार ने अपनी हठधर्मिता के चलते गोमती नगर का एक संचालित स्टेडियम ढहा दिया था। उसके बदले में शहीद पथ पर स्टेडियम बनाने की कल्पना की गई थी।
आखिर बसपा सरकार की उस कल्पना को समाजवादी पार्टी की सरकार क्यों पूरा करे। हम स्टेडियम बनाएंगे। मगर अपने तरीके से। अपनी चुनी हुई जगह पर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सुल्तानपुर रोड पर क्रिकेट स्टेडियम को लेकर जो प्रक्रिया चल रही थी, उसको लेकर यही कहना है। एक आला अधिकारी बातों के दौरान यह बातें बताईं