{"_id":"615a8d678ebc3e6247461eed","slug":"up-government-denied-landing-of-chhattisgarh-cm-helicopter-in-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में हिंसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लखनऊ आने पर रोक, एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर उतरने की नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर में हिंसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लखनऊ आने पर रोक, एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर उतरने की नहीं दी अनुमति
Mon, 04 Oct 2021 10:53 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:53 AM IST
सार
यूपी सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी हिंसा में आठ किसानों की मौत के बाद बने हालात को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति भी नहीं दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं, लखीमपुर खीरी जा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहले तो लखनऊ में उनके घर के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अखिलेश यादव ने मामले में कल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा था। अखिलेश यादव ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर कहा था कि ‘कृषि कानून का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उत्तर प्रदेश दंभी भाजपाइयों का जुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।’ दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क से बात हुई है। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फौरन सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए। ...बस एक मांग मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।’
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल रात को ही लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ीं। उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई।