फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government decides to make mathura vrindavan and ayodhya municipal corporation

अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के बहाने ध्रुवीकरण को धार, समझें योगी का ये फैसला

Wed, 10 May 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 May 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
up government decides to make mathura vrindavan and ayodhya municipal corporation
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने अपने ध्रुवीकरण के  एजेंडे को आगे बढ़ा दिया है। लोकभवन में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की छठी बैठक में कई अहम फैसले हुए।
विज्ञापन


इनमें अयोध्या व फैजाबाद को मिलाकर अयोध्या नगर निगम व मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाने के प्रस्ताव की मंजूरी अहम है। इसके अलावा पटरी दुकानदारों को नियमित करने के लिए फेरी नीति और स्टांप से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी के लिए त्रिस्तरीय अपील व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सत्ता में आने के बाद अब तक अयोध्या व मथुरा भले नहीं गए, लेकिन उन्होंने इन दोनों धर्मस्थलों के बहाने पार्टी के ध्रुवीकरण के एजेंडे को धार देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने अयोध्या-फैजाबाद को मिलाकर नगर निगम बनाने का तो फैसला किया, लेकिन नामकरण फैजाबाद को नजरंदाज कर सिर्फ अयोध्या के नाम किया। वहीं, मथुरा-वृंदावन नगर निगम का नाम इन जुड़वा धर्मस्थलों को मिलाकर रखने को मंजूरी दी।

सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत ने कहा कि इन दोनों धार्मिक शहरों के  लोगों को और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दुनिया के अन्य धार्मिक स्थलों की तरह सुविधाएं मिलें इसके लिए यह फैसला किया गया है। इस फैसले से अयोध्या व मथुरा-वृंदावन का चहुंमुखी विकास होगा और पर्यटन रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

यूपी में अब 16 नगर न‌िगम

up government decides to make mathura vrindavan and ayodhya municipal corporation
यूपी सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : amar ujala
शर्मा ने कहा कि अयोध्या व मथुरा के महत्व को देखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल, रोड और हवाई यात्रा की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर रहेगा। इन दोनों नगर निगम के चुनाव भी अन्य निगमों के साथ ही होंगे।

उन्होंने कहा ‌क‌ि नए नगर न‌िगमों के गठन के ‌ल‌िए अध‌िसूचना में ‌क‌िसी तरह के बदलाव के ‌ल‌िए नगर व‌िकास मंत्री सुरेश खन्ना को अ‌ध‌िकृत क‌िर द‌िया गया है। अयोध्या व मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनने के बाद प्रदेश में नगर निगमों की संख्या 16 हो गई है।

पिछले नगर निकाय चुनाव में 12 नगर निगमों के चुनाव हुए थे। गठन होने के बावजूद सहारनपुर नगर निगम का चुनाव नहीं हो पाया था। इसके अलावा फिरोजबाद नगर निगम का गठन सपा सरकार ने किया लेकिन चुनाव नहीं करा पाई। इस बार इन सभी 16 नगर ‌न‌िगमों के चुनाव एक साथ होंगे।

मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाने को लेकर कुछ लोगों के ‌व‌िरोध से जुड़े सवाल पर शर्मा ने कहा क‌ि जो व‌िरोध कर रहे हैं, सरकार उनकी भी सुनेगी। वे भी अपने ही लोग हैं। मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाने का फैसला वहां के व‌िकास को ध्यान में रखकर ‌क‌िया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed