{"_id":"613b73ed8ebc3e83b5412b5c","slug":"up-government-decided-to-remove-police-officers-posted-in-the-same-district-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिस एएसपी व सीओ हटेंगे, कराई जाएगी अफसरों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: तीन साल से एक जिले में तैनात पुलिस एएसपी व सीओ हटेंगे, कराई जाएगी अफसरों की स्क्रीनिंग
Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
सार
गृह विभाग ने स्क्रीनिंग के लिए दो कमेटियां गठित की हैं। एक कमेटी की अध्यक्षता डीजी अभिसूचना डॉ. डीएस चौहान तो दूसरी कमेटी की अध्यक्षता एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार करेंगे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने तीन साल से एक ही जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों को हटाने का फैसला किया है। इसके लिए ऐसे अफसरों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। फिलहाल स्क्रीनिंग के दायरे में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर के अधिकारियों को ही रखा गया है। इनके अलावा जांच और शिकायतों से घिरे निरीक्षक और उप-निरीक्षकों की भी स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग ने इन दोनों स्तर के पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए दो अलग-अलग कमेटी का गठन कर दिया है। एक कमेटी एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों की और दूसरी कमेटी निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों की स्क्रीनिंग करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने फील्ड में तैनात पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी कि जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में ऊपर से किसी भी तरह का हस्तक्षेप न किया जाए।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दो अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया है। पहली कमेटी डीजी अभिसूचना डॉ. डीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित की गई है। इनके अलावा एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार और सचिव गृह तरुण गाबा को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों की स्क्रीनिंग करेगी।
वहीं दूसरी कमेटी एडीजी कानून-व्यवस्था की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें एडीजी स्थापना संजय सिंघल और सचिव गृह बीडी पॉल्सन को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों की स्क्रीनिंग करेगी।