फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government cancels Urdu Translator cum Junior Assistant recruitment.

सपा राज की 112 उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायक भर्ती निरस्त, सूचना जारी

Fri, 29 Nov 2019 06:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
UP government cancels Urdu Translator cum Junior Assistant recruitment.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सपा शासनकाल में शुरू हुई उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायक के 112 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के विज्ञापन को निरस्त करने सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए 66 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। इसके बाद 46 नए पदों को शामिल करते हुए कुल 112 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन


28 अगस्त, 2016 को लिखित परीक्षा हुई लेकिन, चयन परिणाम जारी हो, इसके पहले नई सरकार ने आयोग की समस्त भर्तियों की सतर्कता जांच के आदेश दिए। पिछले दिनों सौंपी गई सतर्कता जांच की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इस भर्ती प्रक्रिया को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी थी या रिक्त पदों पर अब आगे क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed