{"_id":"6320b6ca59213e1cbd50f20b","slug":"up-government-approves-the-18-new-thanas-in-13-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"New thana in UP: यूपी शासन ने 13 जिलों में 18 नए थानों को दी मंजूरी, जल्द ही सृजित किए जाएंगे नए पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New thana in UP: यूपी शासन ने 13 जिलों में 18 नए थानों को दी मंजूरी, जल्द ही सृजित किए जाएंगे नए पद
Tue, 13 Sep 2022 10:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 13 जिलों में 18 नए थानों को मंजूरी दे दी है। इन थानों के लिए जल्द ही पदों का सृजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के 13 जिलों में 18 नए थानों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, कुशीनगर, कानपुर देहात, देवरिया और औरय्या जिले में दो-दो नए थाने स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार गाजियाबाद में विजय नगर थाने को काटकर क्रासिंग रिपब्लिक थाना और मसूरी व कविनगर को काटकर वेव सिटी थाना बनाया जाएगा। इसी तरह कुशीनगर में पटहरेवा को काटकर चौराखास और पडरौना को काट कर रविंद्र नगर धूस थाना बनाया जाएगा। इसी तरह कानपुर देहात के शिवली थाने को काटकर मैथा (मांडा) थाना और रनियां पुलिस चौकी को उच्चीकृत करते हुए उसे थाना बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
देवरिया के थाना रूद्रपुर को काटकर सुरौली और खामपार एवं बनकटा को काटकर श्रीरामपुर थाने की स्थापना को मंजूरी दी गई है। औरय्या में कुदरकोट और सहार थाने को शासन ने मंजूरी दी है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में उचौलिया, कौशांबी में संदीपनघाट, अमेठी में इन्हौना, लखनऊ ग्रामीण में रहीमाबाद, प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना, फतेहपुर में राधा नगर, सुल्तानपुर में शिवगढ़ और अयोध्या में बाबा बाजार थाने को मंजूरी दी गई है। इन थानों के लिए जल्द ही पदों का सृजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन जिलों में तीन पुलिस चौकियों को भी मिली मंजूरी
तीन जिलों में तीन नई पुलिस चौकी की स्थापना को भी हरी झंडी दे दी गई है। इसमें प्रतापगढ़ में ननौती, देवरिया में देवरहा बाबा आश्रम और सीतापुर में पाताबोझ पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी।