{"_id":"5db02be58ebc3e93d76c62ea","slug":"up-government-appoints-4-more-spokesperson-for-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने चार और प्रवक्ता किए नियुक्त, सरकार का पक्ष रखने के लिए बनाया समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने चार और प्रवक्ता किए नियुक्त, सरकार का पक्ष रखने के लिए बनाया समूह
Wed, 23 Oct 2019 04:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने चार और प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ-साथ जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। एमएसएमई व खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहले से ही राज्य सरकार के प्रवक्ता का दायित्व संभाल रहे हैं। अब राज्य सरकार के छह प्रवक्ता हो गए हैं।
साथ ही प्रदेश सरकार पर विपक्ष के हमलों का तुरंत जवाब देने के लिए सीएम योगी ने वरिष्ठ मंत्रियों का समूह भी बनाया है। यह समूह विभिन्न संचार माध्यमों से न केवल विपक्ष को तार्किक जवाब देगा। साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी बताएगा। समूह को वाट्सएप पर सूचना विभाग जोड़ेगा। मंत्रियों को सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए सूचना विभाग आंकड़े उपलब्ध कराएगा।