फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government appoints 12 principals in under construction medical colleges in Uttar Pradesh.

UP News: योगी सरकार ने 12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की

Sat, 21 Jan 2023 06:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Jan 2023 06:38 PM IST
सार

योगी सरकार ने अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, पीलीभीत, बुलंदशहर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, सुल्तानपुर और सोनभद्र के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य नियुक्त कर दिए हैं।

विज्ञापन
UP government appoints 12 principals in under construction medical colleges in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योगी सरकार आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के 12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी गई है। ये मेडिकल कॉलेज 2023-24 अकादमिक सत्र से संचालित कर दिए जाएंगे।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। ताकी मरीजों को इलाज के लिए एक जिले से दूसरे जिले में न भटकना पड़े। इसी के दृष्टिगत सरकार ने यह निर्णय लिया है। जिन जिलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है उनमें अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, पीलीभीत, बुलंदशहर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, सुल्तानपुर और सोनभद्र शामिल हैं। अभी इन जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं, जो इसी अकादमिक सत्र में संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनकी हुई नियुक्ति
आचार्य, आब्स एण्ड गायनी, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अयोध्या में तैनात डा. रीना शर्मा को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमेठी का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन, एम्स नागपुर में तैनात डा. अरविन्द सिंह कुशवाहा को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया का प्रधानाचार्य बनाया गया है। वहीं आचार्य, फिजियोलाजी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में तैनात डा. सज्जन लाल वर्मा को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कानपुर देहात का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य, सामान्य मेडिसिन, राजकीय मेडिकल कालेज, कन्नौज में तैनात डा. राकेश कुमार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, पैथालाजी, हेरीटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, वाराणसी (अराजकीय) में तैनात डा. धनंजय श्रीकान्त कोटास्थानें को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोण्डा का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन, आर्मी कालेज ऑफ मेडिकल सांइसेज, दिल्ली कैन्ट, दिल्ली में तैनात डा. कर्नल रजत श्रीवास्तव को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फिजियोलाजी, स्कूल ऑफ मेडिकल सांइसेज एण्ड रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय, नोएडा (अराजकीय) में तैनात डा. मनीषा जिन्दल को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, आव्स एण्ड गायनी, एलएलआरएम मेडिकल कालेज, मेरठ की डा. उर्मिला कार्या को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। वहीं आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, एसपीएम, डा. बीएसए मेडिकल कालेज, रोहिणी, दिल्ली में तैनात डा. शैलेश कुमार गोयल को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी में प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।


आचार्य, पैथालाजी, एलएमबी मेडिकल कालेज झांसी, राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर तैनात डा. द्विजेन्द्र नाथ को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर का प्रधानाचार्य बनाया गया है। आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलोजी, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ/कार्यवाहक प्रधानाचार्य 'स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में तैनात डा. शैलेश कुमार गोयल को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुल्तानपुर का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती में तैनात डा. सुरेश कुमार सिंह को सोनभद्र मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed