फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government announced one time settlement scheme for pending electricity bill

यूपी: बड़े बिजली बकायेदारों को सीएम योगी का तोहफा, एकमुश्त समाधान योजना की हुई घोषणा

Sun, 02 Jul 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jul 2023 09:13 PM IST
सार

यूपी के उन लोगों को सरकार के एक फैसले ने राहत दी है जिनका बिजली का बिल काफी ज्यादा हो चुका है। सरकार उन्हें बिजली के बिल जमा करने में छूट देने जा रही है।  
 

विज्ञापन
up government announced one time settlement scheme for pending electricity bill
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने बिजली बकायेदारों के लिए प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने की घोषण कर दी है। यह योजना लागू होने से 45028 करोड़ रुपये की वसूली को गति मिलेगी। बकायेदारों की संख्या में भी कमी आएगी। तमाम बिजली उपभोक्ता लंबे समय से इस योजना का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में कुल 3.52 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकमुश्त समाधान योजना लाने का निर्देश दिया है। इससे उपभोक्ताओं में 100 फीसदी ब्याज माफी की उम्मीद जगी है। प्रदेश में मई 2023 तक करीब 45028 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सिर्फ घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं का करीब19122 करोड़ बकाया है। इसी तरह वाणिज्यक यानी दुकानदारों का कुल बकाया लगभग 2874 करोड़ है, जबकि किसानों का कुल बकाया करीब 3337 करोड़ है। ऐसे में एकमुश्त समाधान योजना लागू होने से बकाया वसूली अभियान को गति मिलेगी।
विज्ञापन


14 लाख किसान कर रहे हैं इंतजार

प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था। यह योजना एक अप्रैल 2023 से लागू होने थी, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में करीब 14 लाख किसान मुफ्त बिजली योजना का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश से मिलेगा उपभोक्ताओं को फायदा- वर्मा

राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से हर साल एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाती रही है। इससे बकाया करीब- करीब खत्म हो जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपभोक्ताओं की फिक्र करते हुए ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान एकमुश्त समाधान योजना लाने का निर्देश दिया है। 


इससे किसानों, छोटे दुकानदारों व घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री का यह फैसला स्वागतयोग्य है। इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि करीब 2000 करोड़ की सब्सिडी देकर जल्द से जल्द किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed