{"_id":"594f89974f1c1b711f8b472d","slug":"up-government-announce-compensation-for-martyre-s-family-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, घर में लगे पाक मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, घर में लगे पाक मुर्दाबाद के नारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान साहब शुक्ला के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है साथ ही शहीद के परिवारीजनों से मिलने जाने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन
बता दें कि साहब शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील के बेलीपार थानाक्षेत्र के रुदाइन उर्फ मंझगांव के रहने वाले थे। शहीद के गांव में लोगों ने पाकिस्तान के प्रति गुस्सा दिखाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
साहब श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों के हमले में शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने ली है।
विज्ञापन
मुआवजे के साथ ही सीएम योगी ने शहीद के परिवारीजनों से मिलने जाने की भी घोषणा की है। वो नौ जुलाई को शहीद के परिजनों से मिलेंगे।