{"_id":"6ad8c9db85d0558a9c086609","slug":"up-good-news-for-shikshamitras-age-relaxation-available-in-11508-assistant-teacher-recruitment-know-the-det-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, 11508 सहायक शिक्षक भर्ती में मिलेगी आयु की छूट; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, 11508 सहायक शिक्षक भर्ती में मिलेगी आयु की छूट; जानिए डिटेल
Wed, 21 Oct 2026 07:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:49 PM IST
सार
Teacher recruitment: 11508 सहायक शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट प्रदान कर दी गई है। इसके लिए शिक्षामित्र लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों को बड़ी राहत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में की जा रही 11508 सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शिक्षामित्रों को अधिकतम आयु सीमा में 60 साल तक की छूट मिलेगी। वे 60 साल तक के होने पर भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजे निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन नगर क्षेत्र के 11508 सहायक अध्यापक के पदों पर चल रही चयन व नियुक्ति प्रक्रिया में इसे शामिल किया जाए। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र पहले नियमित शिक्षकों की भांति काम कर रहे थे। बाद में उन्हें शिक्षामित्र पद पर कर दिया गया था। वहीं उन्हें पूर्व में दो भर्तियों में भारांक व आयु सीमा में छूट भी दी जा चुकी है। इसी क्रम में 69000 शिक्षक भर्ती की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अगली चयन प्रक्रिया में एक और देने पर सरकार से विचार करने को कहा था।
विज्ञापन