फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Good news for Lucknow residents, a flyover will be built at 1090 crossing; will get relief from traffic j

यूपी: लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर, 1090 चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर; इन इलाकों से गुजरेगा यह मार्ग

Thu, 07 Aug 2025 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Aug 2025 06:30 AM IST
सार

1090 चौराह के पास वाले फ्लाईओवर के अलावा इसके आगे एक और फ्लाईओवर जी 20 रोड को जोड़ते हुए बनेगा। इसके बनने से ग्रीन काॅरिडोर से आने वाले सीधे शहीद पथ व इकाना स्टेडियम के पास पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
UP: Good news for Lucknow residents, a flyover will be built at 1090 crossing; will get relief from traffic j
1090 चौराहे के पास बनेगा फ्लाइओवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोमती नगर में 1090 चौराहा के पास फ्लाईओवर बनेगा। इससे 1090 चौराहा और समता मूलक चौक पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर ग्रीन कॉरिडोर का हिस्सा है। ऐसे में आईआईएम रोड से गोमती नगर तक सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीन कॉरिडोर योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि फ्लाईओवर- बैकुंठधाम से शुरू होगा और लामार्ट बॉयज स्कूल तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई 2.02 किलोमीटर होगी। चार लेन के इस फ्लाईओवर में करीब 570 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निर्माण 2027 तक पूरा करने लक्ष्य तय किया गया है। निर्माण को लेकर तीन महीन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फ्लाईओवर 1090 चौराहे के पास से गुजरेगा, न कि उसके ऊपर से। ऐसे में चौराहे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


यह फ्लाईओवर भी आसान करेगा राह
1090 चौराह के पास वाले फ्लाईओवर के अलावा इसके आगे एक और फ्लाईओवर जी 20 रोड को जोड़ते हुए बनेगा। इसके बनने से ग्रीन काॅरिडोर से आने वाले सीधे शहीद पथ व इकाना स्टेडियम के पास पहुंच सकेंगे। यह फ्लाईओवर 2.20 किमी लंबा होगा। इस पर 430 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर की खास बात यह होगी कि इसमें क्लोवर लीफ इंटरचेंज भी होगा। यह इंटरचेंज सिस्टम हाईवे स्टाइल का होगा जिससे वाहन बिना रुके एक दिशा से दूसरी दिशा में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर होगी जाम की समस्या
दोनों फ्लाईओवर के बनने के बाद आईआईएम शहीद पथ तक आवागमन आसान हो जाएगा। 1090 चौराहा पर जाम की समस्या दूर होगी।- प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, एलडीए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed