फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Good news about monsoon in the state, weather system of Bay of Bengal will be active after two days; Alert

यूपी: प्रदेश में मानसून को लेकर अच्छी खबर, दो दिन बाद सक्रिय होगा बंगाल की खाड़ी का वेदर सिस्टम

Tue, 19 Aug 2025 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Aug 2025 06:28 AM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार  21 अगस्त से प्रदेश में फिर से बारिश होनी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Good news about monsoon in the state, weather system of Bay of Bengal will be active after two days; Alert
मौसम और मानसून की ताजा अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसूनी बारिश में ठहराव के बाद माैसम विभाग की ओर से तीन दिनों बाद दोबारा अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। हालांकि पश्चिमी तराई इलाकों में कहीं कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों के आठ जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, मुरादाबाद आदि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


माैसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके असर से मानसून में दोबारा सक्रियता आएगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तीखी धूप से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। कानपुर, वाराणसी, अयोध्या आदि में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त से मानसूनी बारिश में बढ़त देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के पूरे प्रदेश में तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से उमस में आया उफान, पसीना पोंछते बीता पूरा दिन

 मानसून की सक्रियता में कमी आने और बारिश थमने से राजधानी में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिन में बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। पूरा दिन पसीना पोंछते बीता। चिंता की बात ये है कि अभी 21 अगस्त तक राहत की उम्मीद भी कम है।

माैसम विभाग के अनुसार राजधानी में 21 अगस्त से मानसून दोबारा मेहरबान हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 अगस्त के आसपास नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से लखनऊ में दोबारा अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। तब तक मौसम ऐसे ही तल्ख रहेगा। बीच में मौसम के स्थानीय बदलाव से छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन ये बारिश उमस को और बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed