{"_id":"60e3251b8ebc3ef40b554870","slug":"up-good-improvement-in-the-economy-earning-2129-crores-more-than-in-june-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार, पिछले वर्ष जून की अपेक्षा 2129 करोड़ ज्यादा कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार, पिछले वर्ष जून की अपेक्षा 2129 करोड़ ज्यादा कमाई
Mon, 05 Jul 2021 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:58 PM IST
सार
प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार की स्थिति है। जून-2020 की अपेक्षा जून-2021 में मुख्य कर-करेत्तर मदों में 2129.28 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार की स्थिति है। जून-2020 की अपेक्षा जून-2021 में मुख्य कर-करेत्तर मदों में 2129.28 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की वृद्धि हुई है। खास बात ये है कि जीएसटी सहित सभी प्रमुख कर मदों मे वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जून-2020 से जून-2021 की राजस्व प्राप्तियों की तुलनात्मक रिपोर्ट साझा की। उन्होंने प्रमुख कर-करेत्तर मदों में प्राप्तियों का ब्योरा देते हुए बताया कि जून 2020 में कुल 14307.70 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 9034.83 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। यह लक्ष्य का 63.17 प्रतिशत था। जबकि जून-2021 के लिए 15577.85 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य तय किया गया था। इसके सापेक्ष 11,164.11 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। यह लक्ष्य का 71.7 प्रतिशत है। इस तरह 2129.28 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने बताया कि इस महीने कर राजस्व के सभी प्रमुख मदों-जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप-निबंधन व परिवहन की प्राप्ति गत वर्ष की जून अपेक्षा अधिक रही है। करेत्तर राजस्व में भूतत्व एवं खनिकर्म की प्राप्तियों में जरूर कमी आई है।
विज्ञापन
पहली तिमाही की प्राप्तियां भी उत्साहवर्धक
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही की प्राप्तियां भी तुलनात्मक रूप से उत्साहवर्धक हैं। उन्होंने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप तथा निबंधन, परिवहन, भू राजस्व व अन्य मदों में अप्रैल से जून-2020 तक 15,678.50 करोड़ रुपये प्राप्ति थी। अप्रैल से जून-2021 की तिमाही में 30,156.58 करोड़ की प्राप्ति हुई है।
यह गत वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की अपेक्षा 92.3 प्रतिशत ज्यादा है। भू-राजस्व छोड़ सभी मदों में वृद्धि हुर्ठ है। इसी तरह करेत्तर राजस्व में गत वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की अपेक्षा 15.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल से जून-2020 तक 1696 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी जबकि अप्रैल से जून-2021 के तक की प्राप्ति 1953.43 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख कर-करेत्तर मदों में जून-2020 व जून-2021 की प्राप्तियों की स्थिति
करों के नाम जून-2020 जून-2021
मद लक्ष्य/ प्राप्ति लक्ष्य/ प्राप्ति
जीएसटी 5198.44/2938.91 5996.01/3481.73
वैट 2467.50/1522.20 2258.84/2033.44
आबकारी 3560.00/2754.93 3940.00/2988.96
स्टांप-निबंधन 2046.51/1048.59 2250.00/1825.40
परिवहन 735.25/433.13 795.00/591.10
भूतत्व एवं खनिकर्म 300/337.07 338.00/243.48
कुल 14307.70/9034.83 15577.85/11164.11
नोट-आंकड़े करोड़ रुपये में है।