फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gold worth two crores recovered from passengers arriving in Lucknow from Sharjah and Jeddah, brought hidde

यूपी: शारजाह और जेद्दा से लखनऊ पहुंचे यात्रियों से दो करोड़ का सोना बरामद, शरीर में छिपाकर थे लाए

Sun, 25 Feb 2024 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Feb 2024 09:05 AM IST
सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर दो करोड़ की कीमत का सोना बरामद किया गया है। शारजाह व जेद्दा से आने वाली उड़ानों से 12 तस्करों को सरोजिनीनगर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
UP: Gold worth two crores recovered from passengers arriving in Lucknow from Sharjah and Jeddah, brought hidde
gold smuggling racket - फोटो : ANI

विस्तार

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को शारजाह व जेद्दा से आने वाली उड़ानों से 12 तस्करों को सरोजनीनगर पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है, जिसे शरीर में छिपाकर ला रहे थे।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को विदेश से पहुंचे सोने की तस्करी करने वाले 12 लोगों को सरोजनीनगर पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सभी की स्कैनिंग हुई। पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट पर स्कैनिंग किए जाने के बावजूद यह तस्कर एयरपोर्ट से बाहर निकल आए। पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार सुबह 7:30 बजे शारजाह व जेद्दा से लखनऊ पहुंची उड़ानों के पैसेंजर आ रहे थे। 
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर इन विमानों से आए 12 यात्रियों को पकड़ा गया। पुलिस ने यात्रियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने खुद को रामपुर जिले का निवास बताया। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि सोने को कैप्सूल रूप में शरीर के अंदर छिपाकर लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस ने इसकी सूचना एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों को दी। दोबारा उनकी स्कैनिंग कराई गई, जिसमें पता चला कि सभी यात्रियों के शरीर में कैप्सूल के रूप में सोना छिपा रखा है। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने के साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed