फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP GIS 2023 Pritam from Chennai and Rohan from Delhi win quiz competition

UP GIS 23: चेन्नई के प्रीतम और दिल्ली के रोहन की जोड़ी ने जीती क्विज प्रतियोगिता, स्कूली छात्रों का मुकाबला कल

Sun, 05 Feb 2023 12:29 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Feb 2023 12:29 AM IST
सार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों से युवा बिजनेस व आईटी प्रोफेशनल आए हैं। पहले चरण में सफल होकर फाइनल राउंड में पहुंचने वाली आठ टीमों से बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
UP GIS 2023 Pritam from Chennai and Rohan from Delhi win quiz competition
UP GIS 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनेस और कॉरपोरेट ज्ञान की परख के लिए इन्वेस्ट यूपी की ओर से आयोजित ‘यूपी जीआईएस-23’ हेडलाइनर बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में चेन्नई के प्रीतम और रोहन खन्ना की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कोलकाता के रवि और पीयूष केडिया की टीम ने दूसरा स्थान पाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बिजनेस क्विज श्रेणी में तीसरा स्थान हैदराबाद से आए नवीन और चेन्नई के जयकान्तन की टीम को मिला।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों से युवा बिजनेस व आईटी प्रोफेशनल आए हैं। पहले चरण में सफल होकर फाइनल राउंड में पहुंचने वाली आठ टीमों से बिजनेस ब्रांड्स, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, मानव संसाधन, सिस्टम एंड प्रॉसेस, बिजनेस पर्सनालिटी सहित बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े सवाल पूछे गए। बाटले कंपनी में नौकरी करने वाले प्रीतम और रोहन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीम के सदस्य कोलकाता निवासी रवि और मुंबई निवासी पीयूष केडिया भी एमएनसी में कार्यरत हैं। जबकि तीसरे स्थान पर रही टीम के नवीन हैदराबाद में सैमित्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी में  और जयकान्तन टीसीएस में सेवारत हैं। प्रथम विजेता को 80 हजार, दूसरा स्थान पाने वाली टीम को 45 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 10-12 फरवरी तक आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले प्रदेश सरकार की ओर से देश भर के विद्यार्थियों और पेशेवर प्रोफेशनल्स के लिए इस प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने  मेधावी युवाओं को 4 लाख रुपये तक के पुरस्कार जीतने का मौका दिया है।

स्कूली छात्रों की प्रतियोगिता आज
रविवार को स्कूली बच्चों के लिए और ओपन कैटेगरी की दो अलग-अलग इंडिया क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे।

बोले विजेता
'हमें दो हफ्ते पहले ही इस क्विज प्रतियोगिता के बारे में पता चला। हम सीधे चेन्नई से यहां आ रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को बेहतर मंच मुहैया कराती हैं। यूपी का विकास पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट निश्चित ही बड़ी सफलता वाला होगा। हमारी शुभकामनाएं'। -प्रीतम और रोहन खन्ना, प्रथम स्थान

'इस तरह की बिजनेस क्विज प्रतियोगिता के तौर पर हमें एक बड़ा प्लेटफार्म मिला। हम दोनों लखनऊ से परिचित हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उत्तर प्रदेश को हमारी शुभकामनाएं'। -रवि और पीयूष केडिया, द्वितीय स्थान

'प्रदेश सरकार के इस क्विज प्रतियोगिता की जितनी सराहना की जाए कम है। यूपी जैसे बड़े राज्य में इस तरह के इवेंट बड़ी उम्मीद जगाते हैं। इस प्रदेश की निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा'। -नवीन और जयकांतन, तृतीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed