{"_id":"60366a7ec64fbf3bbc34183b","slug":"up-gets-first-position-at-national-level-in-prime-minister-kisan-samman-nidhi-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में यूपी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में यूपी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान
Wed, 24 Feb 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बुधवार को दिल्ली में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रहण किया।
शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसान हित की नीतियों और योजनाओं का उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सफल क्रियान्वयन का यह नतीजा है कि प्रदेश को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार शासन से लेकर ग्राम स्तर तक के लोगों के सुनियोजित प्रयास का परिणाम है।
शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस योजना का शुभारंभ किया तो उस समय देश के एक करोड़ किसानों को धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इसमें उतर प्रदेश के 40 लाख लाभार्थी थे। वर्तमान में प्रदेश के 2 करोड़ 42 लाख किसानों को योजना के अंतर्गत कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है।