फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gadkari said - form BJP government, will give five lakh crores for roads in UP, roads will shine like America in UP

यूपी : गडकरी बोले- भाजपा की सरकार बनाइए, यूपी में सड़कों के लिए देंगे पांच लाख करोड़, यूपी में अमेरिका जैसी चमकेगीं सड़कें

Thu, 06 Jan 2022 06:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jan 2022 06:44 PM IST
सार

नितिन गडकरी ने गुरुवार को 8698 करोड़ की लागत से चौरासी कोसी मार्ग के छह खंड में निर्माण और 56 सौ करोड़ से 68 किमी लम्बे फोरलेन रिंग रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चौरासी कोसी मार्ग से आध्यात्मिक के साथ आर्थिक विकास होगा, जबकि रिंग रोड अयोध्या की तरक्की के नए द्वार खोलेगा।

विज्ञापन
UP: Gadkari said - form BJP government, will give five lakh crores for roads in UP, roads will shine like America in UP
अयोध्या में आयोजित सभा में बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते केंद्रीय सड़क व जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में जीआईसी मैदान में केंद्रीय सड़क व जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को 8698 करोड़ की लागत से चौरासी कोसी मार्ग के छह खंड में निर्माण और 56 सौ करोड़ से 68 किमी लम्बे फोरलेन रिंग रोड का शिलान्यास किया। लोगों से अपील की कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाइए, यूपी में सड़कों के लिए पांच लाख करोड़ देंगे। यहां की सड़कें अमेरिका जैसी चमकेगीं। कहा कि चौरासी कोसी मार्ग से आध्यात्मिक के साथ आर्थिक विकास होगा, जबकि रिंग रोड अयोध्या की तरक्की के नए द्वार खोलेगा।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि 8698 करोड़ की लागत से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बनने से परिक्रमार्थियों को दुर्गम पथ से गुजरना नहीं होगा।  254 किमी इस राजमार्ग को छह खंड़ों में बांटा गया है, पांच खंड का अयोध्या से शिलान्यास व छठवें खंड का शिलान्यास बस्ती जनपद के मखौड़ा धाम से हो रहा है। यह परिक्रमा मार्ग अयोध्या, बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर व बाराबंकी जनपद से होकर गुजरेगा, इससे यहां के ग्रामीण क्षेत्रों का भी आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीराम आस्था के प्रतीक हैं, हमारी संस्कृति व इतिहास राम के बिना अधूरा है। उन्होंने पुत्र, राजा, पिता व पति का जो आदर्श हमारे समाज के सम्मुख प्रस्तुत किया, उसका आज भी अनुकरण किया जाता है। महात्मा गांधी ने भी आदर्श राज्य रामराज को ही बताया था। यह मेरा सौभाग्य है कि अयोध्या की इस पावन भूमि पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास कर रहा हूं। कहा कि वचन देता हूं कि वर्ष 2023 समाप्त होने से पहले पुन: अयोध्या आकर इस महा मार्ग का लोकार्पण करूंगा। कहा कि जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया तभी मुझे अयोध्या आंदोलन से जुड़ने का अवसर मिला। कई सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, यह देख मंन आनंदित हो रहा है, साथ ही खुशी के आंसू भी आते हैं। इस दौरान मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सांसद लल्लू सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, सतीश शर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, महापौर ऋषिकेश उपायाय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ बनेंगे घास की कालीन के परिक्रमा पथ
केंद्रीय सड़क व जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर फोरलेन होगा, इस मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ पंच-पांच मीटर का परिक्रमा पथ बनाया जाएगा। परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए इस पर घास की कालीन बिछाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर रामायणकालीन वृक्ष लगाए जाएंगे, साथ ही हर दस किमी की दूरी पर रेस्ट रूम बनाया जाएगा, जगह-जगह बेंचें लगाई जाएगी। इस मार्ग पर 23 स्थानों पर भोजनालय की स्थापना की जाएगी, जहां शुद्घ व सात्विक शाकाहारी भोजन मिलेगा। इस मार्ग पर पड़ने वाली पावन सरयू नदी पर दो पुल का भी निर्माण किया जाएगा।

56 सौ करोड़ की लागत से बनेगी 68 किमी रिंग रोड
गडकरी ने कहा कि अयोध्या में यातायात सुगम करने के लिए बाईपास पर 56 सौ करोड़ की लागत से 68 किमी रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन इस रिंग रोड पर चार रेलवे ओवरब्रिज, आठ फ्लाईओवर के साथ सरयू नदी पर दो पुल बनाया जाएगा। इस रिंग रोड के निर्माण से लखनऊ-गोरखपुर आने के लिए और कम समय लगेगा साथ अयोध्या को हजारों वर्षों तक ट्रैफिक जाम से भी निजात मिल जाएगी। बताया कि प्रयागराज में बन रहे पुल पर एक ऐसा टॉवर बनाया जा रहा है, जिससे पूरे प्रयागराज का नजारा हो सकेगा। याथ ही इसमें घूमने वाला रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर अयोध्या में सरयू नदी पर बनने वाले पुल पर टॉवर बनाने की योजना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद लल्लू सिंह ने 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए दिल्ली में प्रजेंटेशन दिया था। यह उनका स्वप्न था।

यूपी में तीन लाख करोड़ से बिछाया सड़कों का जाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में डबल इंजन की सरकार ने तीन लाख करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाया है। इनमें अयोध्या से बिहार होकर नेपाल तक राम जानकी मार्ग, सारनाथ से बोधगया तक बुद्घ सर्किट,  अयोध्या से चित्रकूट-रामेश्वरम तक राम वन गमन मार्ग समेत अन्य मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में सात ग्रीन वे बनाने का प्रस्ताव है। इससे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। विंध्यवासिनी कारीडोर भी बन रहा है।

अयोध्या से सुलतानपुर व जौनपुर फोरलेन मार्ग का होगा निर्माण
जनसभा के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने उनसे अयोध्या-सुलतानपुर-प्रतापगढ़ व अयोध्या-अंबेडकरनर-जौनपुर मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है। उनकी इस मांग पर नितिन गडकरी ने दोनों फोरलेन मार्ग के निर्माण की घोषणा की। कहा कि इन सभी विकास कार्या का श्रेय न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है, और न ही मेरा है। इसका पूरा श्रेय प्रभु श्रीराम की कृपा व अयोध्यावासियों को है, क्योंकि आपने ही हमें चुना, ताकत दी, यह सब आपकी कृपा है।  

फिल्म अबकी पांच साल में दिखेगी
नितिन गडकरी ने कहा कि विकास के यह सब अभूतपूर्व कार्य तो अभी ट्रेलर है, असली फिल्म तो अब आगे पांच साल में देखी जाएगी। यदि आपका एक बार आशीर्वाद पार्टी के साथ रहेगा तो अगले पांच साल पांच लाख करोड़ की सड़क उत्तर प्रदेश में बनेगी। कहा कि दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाईए भारत की सड़कों को अमेरिका की सड़कों जैसा बना दिया जाएगा।


पंजाब में कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर की लापरवाही: केशव मौर्या
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की निंदा करते हुए कहा कि यह पंजाब की कांग्रेस सरकार की जानबूझकर की गई लापरवाही है। कहा कि भाजपा सरकार ने देश में सड़क क्रांति पैदा की है। आज अयोध्या का विकास देखकर छाती चौड़ी हो जाती है। मंदिर निर्माण के साथ होने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण से आध्यात्मिक ही नहीं आर्थिक सुख भी यहां के लोगों को मिलेगा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अयोध्या में चिकित्सा महाविद्यालय, पर्यटन, विकास, रोजगार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य किया जा रहा है। इसके क्रम में यहां के कुण्डों का जीर्णोद्वार करना, उसमें पवित्र मां सरयू का जल भरना तथा अयोध्यावासियों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास की धारा बहाना प्रमुख है। पर्यटन के साथ साथ व्यापार में वृद्वि की आसीम संभावनाएं है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर भी प्रकाश दालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed