फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Funds from the State Finance Commission to be used to curb the population of stray dogs.

UP: राज्य वित्त आयोग की धनराशि से होगा निराश्रित कुत्तों की जनसंख्या रोकने का प्रबंध, 3363 करोड़ की होगी कटौती

Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने शहरों में निराश्रित घूमने वालों कुत्तों को लेकर नाराजगी जताई है। इनकी जनसंख्या कम करने के लिए राज्यों को उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में नगर विकास के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने निकायों को निर्देश भेज दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Funds from the State Finance Commission to be used to curb the population of stray dogs.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ शहर की सड़कों और गलियों में घूमने वाले निराश्रित कुत्तों की जनसंख्या में कमी करने के निकायों को राज्य वित्त आयोग से जरूरी कामों के लिए दिए जाने वाले पैसे में कटौती की जाएगी। राज्य वित्त आयोग से दिए जाने वाले पैसों में 3363 करोड़ रुपये की कटौती की जाएगी। इन पैसों को निराश्रित कुत्तों की जनसंख्या को रोकने पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग से विभिन्न कामों के लिए पैसे देती है। इसमें वेतन देने के साथ ही अन्य काम कराए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शहरों में निराश्रित घूमने वालों कुत्तों को लेकर नाराजगी जताई है। इनकी जनसंख्या कम करने के लिए राज्यों को उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी के शहरी क्षेत्रों में निराश्रित कुत्तों की संख्या अपार है। उच्चाधिकारियों की बैठक में इसको लेकर चिंता व्यक्त की गई है। इसी के आधार पर नियंत्रण कार्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मामला खुलने से बढ़ी दान राशि, अब बैंक में रोजाना जमा किए जा रहे 24 से 26 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल


नगर विकास के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने इस संबंध में निकायों को निर्देश भेज दिए हैं। इसके मुताबिक कुल सात मदों में 3363.30 करोड़ रुपये की कटौती की जाएगी। नगर निकायों के बिजली देयों के भुगतान का 2250 करोड़, एसटीपी रख-रखाव का 488 करोड़, डब्ल्यूटीपी संचालन व रख-रखाव का 10 करोड़, पेंशन फंड का 168 करोड़, निराश्रित श्वानों के बंध्याकरण के लिए एनिमल कंट्रोल योजना से 22 करोड़, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में दिए गए ऋणों का 374 और मेसर्स त्रिवेणी आगरा का 50 करोड़ रुपये काटा जाएगा।

निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दी जाने वाली राज्य वित्त आयोग की धनराशि में से कटौती करने तथा किसी एक मद की धनराशि खत्म होने पर तात्कालिक जरूरत के दृष्टिगत अन्य मदों से आगामी माह में जरूरतों की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed