फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four people, including the firm's director, were charged for allegedly selling cough syrup for intoxicati

यूपी: नशे के लिए बेचा कफ सिरप, फर्म के निदेशक समेत चार पर केस; कंपनी निदेशक की पत्नी-बेटी भी आरोपी

Sun, 09 Nov 2025 09:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Nov 2025 09:20 AM IST
सार

cough syrup in UP: लखनऊ में नशे के लिए कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के निदेशक समेत चार पर केस दर्ज किया है। इन कफ सिरप की आपूर्ति कई राज्यों में हो रही थी। 

विज्ञापन
UP: Four people, including the firm's director, were charged for allegedly selling cough syrup for intoxicati
कफ सिरप कांड में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप बनाकर नशे के लिए बेचने वाली कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह की ओर से शनिवार को लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट मेंं निदेशक की पत्नी व बेटी को भी आरोपी बनाया गया है। सिरप की आपूर्ति प्रदेश के कई जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में भी होती थी।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षकों की टीम ने 11 अक्तूबर को लखनऊ से बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप पकड़ा था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आर्पिक फार्मास्यिूटिकल प्राइवेट लिमिटेड और ईधिका लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से करोड़ों का कोडीन युक्त सिरप पकड़ा था। मौके पर मिले सुरागों से सिरप को नशे के लिए बेचने का खुलासा हुआ था। इसके बाद सिरप खरीदने, बेचने के आरोप में लखनऊ, बहराइच, लखीमपुर खीरी में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई और 15 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि देहरादून के हरिद्वार की फर्म ग्लोबिन फार्मास्यूटिकल एवं मार्केटिंग फर्म आर्पिक फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के बीच संबंध हैं। दोनों फर्मों ने सिरप में फार्मास्यूटिकल मानक की शुगर की बजाय वाणिज्यिक शुगर का प्रयोग किया। यह लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन

आरोपियों में कंपनी के निदेशक की पत्नी और बेटी भी

शनिवार को औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने पूरे मामले में आर्पिक फार्मास्यूटिकल एवं ईधिका लाइफ साइंसेज के निदेशक गुजरात के अहमदाबाद के ग्रीन पार्क निवासी मनोहर लाल राम प्रसाद जायसवाल, पत्नी अर्चना मनोहर जायसवाल, वाराणसी के रामकटोरा निवासी बेटी आकांक्षा गुप्ता पत्नी अंकित गुप्ता और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नशे के लिए कोडीन युक्त सिरप की आपूर्ति व बिक्री करने, मिलावटी दवा की बिक्री, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed