{"_id":"66e9d811bfb4ec098e09cd93","slug":"up-four-education-officers-transferred-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या व आजमगढ़ के डीआईओएस समेत चार शिक्षा अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या व आजमगढ़ के डीआईओएस समेत चार शिक्षा अधिकारियों के तबादले
Wed, 18 Sep 2024 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:57 AM IST
सार
स्थानांतरित डीआईओएस आजमगढ़ राम सागर पति त्रिपाठी को बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा है। जबकि डायट सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ प्रवक्ता उपेंद्र कुमार को प्रभारी डीआईओएस आजमगढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को अयोध्या व आजमगढ़ के डीआईओएस समेत चार शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अनुसार अयोध्या के डीआईओएस राजेश कुमार आर्या को डायट बाराबंकी में उप प्राचार्य, डायट उन्नाव के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन कुमार तिवारी को प्रभारी डीआईओएस अयोध्या बनाया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में स्थानांतरित डीआईओएस आजमगढ़ राम सागर पति त्रिपाठी को बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा है। जबकि डायट सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ प्रवक्ता उपेंद्र कुमार को प्रभारी डीआईओएस आजमगढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।