फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former assistant manager of finance department arrested by UP Police.

UP: 26 साल से फरार वित्त निगम का पूर्व सहायक प्रबंधक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 12:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Jul 2024 12:27 AM IST
सार

यूपी पुलिस ने वित्त विभाग के पूर्व असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वो 37 लाख की धोखाधड़ी को अंजाम देने के बाद स्विट्जरलैंड फरार हो गया था।

विज्ञापन
UP: Former assistant manager of finance department arrested by UP Police.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश वित्त निगम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात रहने के दौरान 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त अनिल कुमार खन्ना को सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। वह बीते 26 साल से फरार था और स्विटजरलैंड में पनाह लिए था। यूपी पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करते हुए इंटरपोल से मदद मांगी थी।

विज्ञापन


सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर ने अनिल कुमार खन्ना को भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल एनसीबी-बर्न एवं यूपी पुलिस के साथ समन्वय किया, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नोएडा के सूरजपुर पुलिस थाने में धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने वर्ष 1998 में उप्र वित्त निगम (यूपीएफसी) में सहायक प्रबंधक के रूप में तैनात रहने के दौरान 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। यूपी पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 12 जुलाई 2017 को इंटरपोल महासचिवालय से उसके विरुद्ध रेड नोटिस जारी करवाया था। आरोपी की लोकेशन एवं गिरफ्तारी के लिए सभी इंटरपोल सदस्य देशों को रेड कॉर्नर नोटिस भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed