फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Formation of new police commissionerate stalled due to lack of capable officers, officers deferring the matter citing lack

यूपी : काबिल अफसरों की कमी से अटका नए पुलिस कमिश्नरेट का गठन, कमी का हवाला देकर मामले को टाल रहे अफसर 

Fri, 29 Oct 2021 04:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 04:07 PM IST
सार

शासन में एक वर्ग चाहता है कि चुनाव से पहले कम से कम दो और नए कमिश्नरेट का गठन हो जाए, लेकिन ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसर इस कमी का हवाला देते हुए मामले को टाल रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Formation of new police commissionerate stalled due to lack of capable officers, officers deferring the matter citing lack
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में चुनाव से पहले कुछ और नए पुलिस कमिश्नरेट के गठन की उम्मीद कमजोर होती जा रही है। इसकी वजह अच्छे अफसरों की कमी बताई जा रही है।शासन में एक वर्ग चाहता है कि चुनाव से पहले कम से कम दो और नए कमिश्नरेट का गठन हो जाए, लेकिन ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसर इस कमी का हवाला देते हुए मामले को टाल रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस कमिश्नरेट बनाने में लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। एक तो ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को अलग करने के साथ-साथ वहां के संसाधनों का बंटवारा करना पड़ता है। शहरी क्षेत्र में तो सबकुछ पहले से स्थापित होता है इसलिए यहां कोई दिक्कत नहीं आती। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र को अलग करने के बाद वहां कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। वाराणसी व कानपुर जिले इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं। कहीं पुलिसकर्मियों की कमी है और तो कहीं अफसरों के बैठने के लिए जगह नहीं तय हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों को भी शहर में बैठना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


वाराणसी-कानपुर को पर्याप्त पुलिस कर्मी नहीं 
प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट का पहला प्रयोग 13 जनवरी, 2020 को लखनऊ व नोएडा में किया गया। इन दोनों जिलों में अतिरिक्त अफसरों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके बाद बने कानपुर व वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती तो की गई, लेकिन सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों की तैनाती  लखनऊ-नोएडा की तरह नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी रैंक के अफसरों की तलाश
प्रदेश में कहने को तो लगभग 50 अपर पुलिस महानिदेशक हैं। इनमें सात जोन और चार कमिश्नरेट में तैनात हैं। लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत को डीजी रैंक पर प्रमोशन पाए एक माह हो गया है, लेकिन एक अदद एडीजी की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। वाराणसी व बरेली के एडीजी की तैनाती भी लंबे समय से है। इन दोनों के बदले जाने की भी चर्चा है, लेकिन खाली होने वाले पदों पर किनकी तैनाती होगी, इस पर मंथन के बाद भी फैसला नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नए कमिश्नरेट के लिए अधिकारियों का चयन कर पाना मुश्किल होगा।

मौजूदा कमिश्नरेट में कितने अफसर
कमिश्नरेट    आईपीएस    पीपीएस
लखनऊ            17        28
नोएडा            12        15
कानपुर नगर        11    15
वाराणसी            9        14

कमिश्नरेट में कितने अफसरों की पड़ती है जरूरत
पुलिस आयुक्त    -    1 (एडीजी रैंक)
अपर/संयुक्त पुलिस आयुक्त- 2 (डीआईजी या आईजी रैंक)
पुलिस उपायुक्त- 10-12 (एसपी रैंक)
अपर पुलिस उपायुक्त 6-8 (अपर पुलिस अधीक्षक रैंक)
सहायक पुलिस आयुक्त- कमिश्नरेट में कुल थानों की संख्या के अनुपात में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed