{"_id":"6a07f7b785810663350d2245","slug":"up-foreign-cigarettes-worth-44-lakh-seized-at-lucknow-s-charbagh-railway-station-major-racket-exposed-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर 44 लाख की विदेशी सिगरेट मिली, तस्करी के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर 44 लाख की विदेशी सिगरेट मिली, तस्करी के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा
Sat, 16 May 2026 10:21 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 16 May 2026 10:21 AM IST
सार
लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। झांसी-लखनऊ मेमू 40 दिन तक निरस्त रहेगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। यात्रियों को लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तस्करी कर भारत लाई गई विदेशी सिगरेट की खेप बरामद की है। बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत 44 लाख 6 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में कस्टम विभाग ने माल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरपीएफ लखनऊ को 18 और 19 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 15909 से दीमापुर से लखनऊ तक बुक होकर आए पार्सलों में संदिग्ध सामान मौजूद है। सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने पार्सल कार्यालय में पहुंचे कुल आठ नगों की निगरानी शुरू कर दी और मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक को निर्देश दिए कि डिलीवरी आरपीएफ की मौजूदगी में ही कराई जाए।
विज्ञापन
हालांकि काफी समय तक कोई भी व्यक्ति पार्सल लेने नहीं पहुंचा। इस बीच आरपीएफ को पुख्ता जानकारी मिली कि पार्सलों में विदेशी सिगरेट भरी हुई है। इसके बाद मामले की सूचना कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग को दी गई।
विज्ञापन
गुरुवार को आरपीएफ लखनऊ, अपराध आसूचना शाखा, कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने पार्सलों की जांच की। चेकिंग के दौरान घोषित इलेक्ट्रिक सामान की जगह विदेशी ब्रांड की ‘ESSE LIGHT’ और ‘Win’ सिगरेट मिलीं।
कुल 4 लाख 40 हजार 600 विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। कस्टम विभाग के अनुसार, बरामद सिगरेट विदेशी हैं और इन्हें अवैध तस्करी के जरिए भारत लाया गया था। फिलहाल पूरा माल सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।