फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog disrupts train and flight services in the state, Tejas arrives 18 hours late, several flights arrive h

UP: प्रदेश में कोहरे से बेपटरी हुई ट्रेन- विमान सेवा, 18 घंटे लेट पहुंची तेजस, कई फ्लाइट घंटों देर से पहुंचीं

Sat, 27 Dec 2025 09:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Dec 2025 09:00 PM IST
सार

Fog delays trains: यूपी में कोहरे का असर ट्रेन और विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। शनिवार को ट्रेन और विमान सेवा बुरी तरह से प्रभावित रहीं। 

विज्ञापन
UP: Fog disrupts train and flight services in the state, Tejas arrives 18 hours late, several flights arrive h
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

 कोहरे के चलते शनिवार को देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में शताब्दी व वंदे भारत सरीखी वीआईपी ट्रेनें भी देरी की शिकार हुईं। नई दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस लखनऊ पहुंचने तक तेरह घंटे तक लेट हुईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री नई दिल्ली से लेकर लखनऊ स्टेशन तक प्लेटफॉर्मों पर ठिठुरते रहे। दूसरी ओर विमान भी लेट रहे।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार सुबह छह बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस करीब बारह घंटे की देरी से शाम 5:24 बजे रवाना हुई। जोकि नई दिल्ली शुक्रवार रात 12:35 बजे पहुंची। वापसी में नई दिल्ली से शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे चलने वाली तेजस रात 2:11 बजे रवाना हो सकी। यह ट्रेन गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर कोहरे में फंस गई, जिससे शुक्रवार रात पहुंचने वाली ट्रेन शनिवार दोपहर करीब चार बजे पौने 18 घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। इसके चलते आईआरसीटीसी ने शनिवार को चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर 22425 अयोध्या कैंट-आनंदविहार वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 5:10 बजे की जगह रात 8:51 बजे रवाना हुई। ट्रेन ट्रेन आनंदविहार शनिवार सुबह 8:02 बजे पहुंची। 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, 22426 आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस पौने सात घंटे, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे, 12226 कैफियात एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 12230 लखनऊ मेल ढाई घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस दो घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 3:55 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 4:34 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस चार घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, 15744 फरक्का एक्सप्रेस पौने सात घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14206 दिल्ली-अयोध्या छावनी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान भी हुए लेट, यात्री परेशान

कोहरे के चलते विमानों का संचालन भी गड़बड़ाया। इंडिगो की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6ई-453 डेढ़ घंटे, चेन्नई से आने वाली 6ई-515 एक घंटे, बंगलुरु से आने वाली 6ई-196 पौन घंटे, पटना से आने वाली 6ई-925 चालीस मिनट, गुवाहाटी से आने वाली 6ई-6552 आधे घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6ई-6938 दो घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 पौने दो घंटे, देहरादून जाने वाली 6ई-515 एक घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 सवा घंटे, बंगलुरु जाने वाली 6ई-435 एक घंटे दस मिनट, हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 दो घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 दो घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 पांच घंटे, पटना जाने वाली 6ई-6902 एक घंटे व किशनगढ़ जाने वाली ओपी-223 आधे घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed