फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog derails air services; flight from Delhi fails to land in Lucknow; returns after 17 trips

यूपी: कोहरे से बेपटरी हुई विमान सेवा, लखनऊ नहीं उतर पाई दिल्ली से आई फ्लाइट; 17 चक्कर काट वापस लौटी

Sat, 03 Jan 2026 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Jan 2026 09:05 AM IST
सार

Fog in UP: यूपी में पड़ रहे कोहरे से विमान सेवा बेपटरी हो गई। शुक्रवार को लखनऊ में एक विमान उतर ही नहीं पाया। इसके अलावा कई विमान लेट हो गए। 

विज्ञापन
UP: Fog derails air services; flight from Delhi fails to land in Lucknow; returns after 17 trips
लखनऊ में विमान सेवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मौसम के ज्यादा खराब होने से शुक्रवार को हवाई संचालन पटरी से उतर गया। घने कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचा एक विमान लैंड नहीं कर सका। पायलट ने आसमान में 17 चक्कर काटे, मगर उसे उतरने की अनुमति नहीं मिली, जिससे विमान को वापस दिल्ली जाना पड़ा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। उस समय कोहरा काफी घना था। दृश्यता 10 मीटर के करीब थी। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी और यह वापस दिल्ली चला गया। यह फ्लाइट लखनऊ से आईएक्स 189 बनकर सुबह आठ बजे रियाद जाती है, मगर समय पर लैंडिंग न हो पाने और मौसम में खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5264 करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। रियाद से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 भी देरी से आई। हैदराबाद से लखनऊ की फ्लाइट 6ई 453 दो घंटे, किशनगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-222 दो घंटे 18 मिनट, झारसुगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-229 तीन घंटे, एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजकोट से लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स 124 दो घंटे पांच मिनट देरी से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से 30 ट्रेनें लेट, तेजस निरस्त

 कोहरे के कारण शुक्रवार तेजस एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा आम्रपाली, गोमती और अवध एक्सप्रेस सहित करीब 30 ट्रेनें दो से चार घंटे विलंब से चलीं। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ठिठुरते रहे।

कोहरे के चलते कई दिनों से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। शुक्रवार को मौसम और बिगड़ गया और कोहरा घना हो गया, जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं, जो ट्रेनों लेट रहीं, उनमें गोरखधाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अवध आसाम, दून एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed