{"_id":"684b051a79737cc7dd0a71fa","slug":"up-flights-from-lucknow-were-cancelled-after-the-ahmedabad-accident-but-were-later-resumed-passengers-faced-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अहमदाबाद हादसे के बाद निरस्त हो गईं थीं लखनऊ से उड़ानें, बाद में की गईं बहाल; यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अहमदाबाद हादसे के बाद निरस्त हो गईं थीं लखनऊ से उड़ानें, बाद में की गईं बहाल; यात्रियों को हुई परेशानी
Fri, 13 Jun 2025 10:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:18 AM IST
सार
Lucknow Airport News: अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो सीधी उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
रद्द कर दिए विमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Lucknow Airport Alert: अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो सीधी उड़ानों को दोपहर में निरस्त किया गया था। शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट के खुल जाने पर सेवाओं को बहाल कर दिया गया। हालांकि, विमान देरी से संचालित हुए। वहीं, कनेक्टिंग उड़ानों के यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवा लिए। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को हादसे के बाद दोपहर में बंद कर दिया गया। सूचना के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच संचालित होने वाली सेवाएं निरस्त कर दी गईं। बाद सेवा बहाल की गई। इससे लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6968 रात 8ः05 बजे रवाना होने वाला विमान दो घंटे देरी से शेड्यूल किया गया। ऐसा ही अहमदाबाद से लखनऊ आने वाले विमान के साथ भी हुआ।
विज्ञापन
सुबह की उड़ानें रहीं सामान्य
लखनऊ अहमदाबाद के बीच सुबह आने-जाने वाली विमान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। इंडिगो की उड़ान 6ई-6244 सुबह 6ः50 बजे टेकऑफ कर सुबह 8ः50 बजे अमौसी एयरपोर्ट 10 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई-142 सुबह सवा सात बजे रवाना होकर सुबह 8ः54 बजे अहमदाबाद में लैंड हुआ।
विज्ञापन