फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Flight going from Lucknow to Mumbai started shaking mid-way, emergency landing made after diverting to Hy

यूपी: लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में बीच रास्ते थरथराहट, हैदराबाद डायवर्ट करने के बाद कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 03 Jul 2025 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Jul 2025 07:56 PM IST
सार

Lucknow-Mumbai flight: लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते उसे अचानक से हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी इस पर बोलने से बचते रहे। 

विज्ञापन
UP: Flight going from Lucknow to Mumbai started shaking mid-way, emergency landing made after diverting to Hy
इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग। - फोटो : ANI

विस्तार

 लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार रात उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। जहां विमान की गहन जांच हुई। कोई गड़बड़ी न मिलने पर विमान को सुबह तीन बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा होने पर उसे डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-5058 बुधवार रात 9ः58 बजे रवाना हुई। विमान को रात 12:15 बजे मुंबई पहुंचना था। बीच रास्ते विमान में तकनीकी गड़बड़ी महसूस की गई। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा हुई, जो सामान्य नहीं लग रही थी। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया। इसके बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर रात 1:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिली। जांच पड़ताल के बाद सुबह 3ः05 बजे विमान को मुंबई के लिए रवाना किया गया। फ्लाइट सुबह 4ः23 बजे मुंबई पहुंची। इस मामले में एयरलाइन से जुड़े अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


परेशान हुए यात्री
विमान में सवार लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्री पूरी रात विमान में ही रहे। यात्री चार घंटे की देरी से सुबह मुंबई पहुंचे। इससे उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed