फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: first sheep-goat rearing training center in Etawah

UP : इटावा में प्रदेश का पहला भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण केंद्र, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया लोकार्पण

Fri, 03 Nov 2023 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 02:06 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि भेड़-बकरी के पालन की प्रदेश में बेहतर संभावनाएं हैं, जो किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने में सहायक होगा। इस केंद्र में इच्छुक लोगों को व्यवासायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: first sheep-goat rearing training center in Etawah
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को पशुपालन निदेशालय में वर्चुअल इटावा में बने प्रदेश के पहले भेड़-बकरी पालन प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भेड़-बकरी के पालन की प्रदेश में बेहतर संभावनाएं हैं, जो किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने में सहायक होगा। इस केंद्र में इच्छुक लोगों को व्यवासायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के लगभग 500 ’मैत्रियों’ के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा, पशुपालकों को गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन सुविधाएं समय से उपलब्ध कराएं। इससे पशुपालकों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा। मंत्री ने ऑनलाइन जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। एक नवंबर से शुरू निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान में कोई भी ढ़िलाई न बरती जाए।
विज्ञापन


गोआश्रय स्थलों के सुदृढ़ीकरण, विस्तारीकरण व अन्य आवश्यक व्यवस्था सम्बन्धी काम तय समय में पूरा किया जाए। पशुधन व दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने कहा कि मैत्री के प्रोत्साहन व उनकी कौशल क्षमता वृद्धि के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। कृत्रिम गर्भाधान से अधिक उत्पादक व उन्नतिशील प्रजाति के पशुओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों एवं पशुपालकों की आय में त्वरित वृद्धि संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed