{"_id":"623c080e93c1d22bf9780867","slug":"up-first-phase-of-e-lottery-of-liquor-shops-completed-excise-department-will-get-license-fee-of-150-crores-due-to-allotment-of-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : शराब की दुकानों की ई-लॉटरी का पहला चरण पूरा, दुकानों के आवंटन से आबकारी विभाग को मिलेगी 150 करोड़ की लाइसेंस फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : शराब की दुकानों की ई-लॉटरी का पहला चरण पूरा, दुकानों के आवंटन से आबकारी विभाग को मिलेगी 150 करोड़ की लाइसेंस फीस
Thu, 24 Mar 2022 11:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
प्रथम चरण की ई-लॉटरी मंगलवार को प्रदेश के 73 जिलों में कराई गई। इसमें देशी मदिरा की 654, विदेशी मदिरा की 372, बीयर की 313, भांग की 121 दुकानों तथा 30 मॉडल शॉप का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आबकारी विभाग ने फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी का प्रथम चरण पूरा करते हुए शराब की दुकानों का आवंटन कर दिया है। इससे विभाग को 150 करोड़ रुपये बतौर लाइसेंस फीस प्राप्त होंगे। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी के मुताबिक देशी मदिरा की 1177, विदेशी मदिरा की 660, बीयर की 497, भांग की 320 दुकानों तथा 85 मॉडल शॉप का आवंटन होना है।
विज्ञापन
इसके प्रथम चरण की ई-लॉटरी मंगलवार को प्रदेश के 73 जिलों में कराई गई। इसमें देशी मदिरा की 654, विदेशी मदिरा की 372, बीयर की 313, भांग की 121 दुकानों तथा 30 मॉडल शॉप का आवंटन हुआ है। इससे लगभग 150 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। देशी मदिरा की दुकानों में लगभग 2.25 करोड़ लीटर बल्क कोटा आवंटित हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के प्रथम चरण में कुल 14552 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग 36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। 1249 अवशेष दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में कराया जाएगा।
विज्ञापन