{"_id":"5f5b621327bd5e35532402e2","slug":"up-first-flatted-factory-complex-will-be-set-up-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला 'फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स’, 125 करोड़ से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बनेगा प्रदेश का पहला 'फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स’, 125 करोड़ से होगा निर्माण
Fri, 11 Sep 2020 05:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश का पहला ’’फ्लैटेड फैक्ट्री काम्पलेक्स’’ आगरा में बनेगा। लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले चार मंजिला काॅम्प्लेक्स में 68 फैक्ट्रियां लगेंगी। कॉम्प्लेक्स पूरी तरह इनवायरमेंट फ्रेंडली होगा।
यह जानकारी देते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. नवनीत सहगल ने बताया कि आगरा में ’’फ्लैटेड फैक्ट्री काम्पलेक्स’’ की पूरी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। आगरा के फाउण्ड्री नगर में एमएसएमई उद्योगों के लिए इस कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। इससे कम स्थान पर अधिक उद्यम स्थापित हो सकेंगे।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री काॅम्पलेक्स 04 फ्लोर का होगा। हर तल पर उद्यमियों को फैक्ट्री लगाने के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स शहर में होने के कारण बाजार से दूरी कम होगी। आसानी से फैक्ट्री का माल विक्रेताओं तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
साथ ही एक ही जगह पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि आगरा जनपद के उद्यमियों से फीडबैक लेकर इस प्रोजेक्ट को शुरू कराने का निर्णय किया गया है। डाॅ सहगल ने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा।

नेशनल हाइवे से मिलेगा सीधे प्रवेश
इसमें जूते, चप्पल, एसी, कूलर, साइकिल, छोटे गैर मोटर चालित वाहन, चाय की पैकिंग, ब्लाक मेकिंग, प्रिंटिंग, काटन व वूलेन होजरी, हैण्डलूम, कारपेट, चमड़े की कटिंग व सिलाई, इलेक्ट्रिक लैम्प, कढ़ाई, मैन्यूफैक्चरिंग, आईटी इंडस्ट्री, लाइट इंजीनियरिंग आदि प्रदूषणरहित उद्यम स्थापित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री काॅम्पलेक्स की यमुना एक्सप्रेस से दूरी मात्र 10 किमी है। नेशनल हाइवे से सीधे प्रवेश मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि काॅम्पलेक्स में मेटेरियल और पैसेंजर के लिए अलग-अलग लिफ्ट होगी। हल्के वाहनों के लिए रैम्प बनेगा। कॉम्पलेक्स में उद्यमियों की सुविधा के लिए प्रशासनिक कार्यालय, टेलीकम्यूनिकेशन सेंटर, वाई-फाई, ऑप्टिकल, फाइबर नेटवर्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
इसके अलावा कांफ्रेंस हाल, बोर्ड रूम, एक्जीविशन एरिया, सेंट्रलाइज डाटा सेंटर, पार्किंग, फूड कोर्ट एवं कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे। पूरे कॉम्पलेक्स में सीसीटीवी लगाया जाएगा।