फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Firing between criminals and police, two miscreants arrested, Kotwal shot

गोंडा: अपराधियों व पुलिस के बीच फायरिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, कोतवाल को लगी गोली

Wed, 30 Jun 2021 03:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Jun 2021 03:34 PM IST
सार

गोलियों की आवाज से पास के गांव वाले किसी अनहोनी के डर से अपने बिस्तरों में दुबक गये। गोलियों की आवाज थमते ही हूटर बजाती पुलिस की दर्जनों गाड़ियों ने रात के सन्नाटे को चीरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
UP: Firing between criminals and police, two miscreants arrested, Kotwal shot
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में मंगलवार की रात ढाई बजे कोतवाली करनैलगंज के भोंकापतिसा के पास विरतिहा गांव के पास स्थित कटरा ढर्राबाग का इलाका अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलियों की आवाज से पास के गांव वाले किसी अनहोनी के डर से अपने बिस्तरों में दुबक गये। गोलियों की आवाज थमते ही हूटर बजाती पुलिस की दर्जनों गाड़ियों ने रात के सन्नाटे को चीरना शुरू कर दिया। हुआ यूं कि गस्त पर निकले कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुछ गोवंश  तस्कर अपने साथियों के साथ भोंका पतिसा स्थित  विरतिहागांव के पास कटरा ढर्रा बाग में गोवंश हत्या की योजना को अंजाम देने वाले है। जिस पर कोतवाल ने गस्त पर निकली दूसरी मोबाइल टीम को लेकर मौके पर जा पहुंचे। जब तक पुलिस अपनी गाड़ियों से उतर पाती तब तक बाग में एकत्र बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस जवानों ने भी मोर्चा ले लिया। इस प्रकार कुल 14 रांउड फायरिंग हुई। इस दौरान कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह व एक बदमाश सुकई उर्फ शहाबुददीन निवासी भोंका के पैर में गोली लग गयी। दूसरे बदमाश शाहरुख निवासी कस्बा करनैलगंज को दौड़ा कर पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस मोबाइल का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होने के बाद कई थानों की पुलिस व पीआरवी के वाहन मौके पर जा पहुंचे। घायल बदमाश सहित  एक अन्य को पुलिस  पकड़ने में सफल रही, जबकि दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


घायल कोतवाल व पकड़े गये गौ तस्कर को सीएचसी लाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा डाग स्क्वाड टीम व फोरेन्सक टीम के साथ सीओ मुन्ना उपाध्याय, एसडीएम हीरालाल यादव व अन्य अधिकारी पहुंच चुके है। घटना स्थल से गौवध में प्रयोग होने वाले औजार, दो गौवश, अवैध तंमचे व कारतूस बरामद होने की खबर है। जांच में पुलिस टीमों के साथ के साथ फोरेसिंक एक्सपर्ट व डागस्क्वाड की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed