फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP finance minister speaks about revenue collection in Uttar Pradesh.

यूपी के वित्तमंत्री बोले, कोरोना से गिरा ग्राफ, फरवरी तक 67.7 प्रतिशत हुई राजस्व वसूली

Tue, 16 Mar 2021 09:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
UP finance minister speaks about revenue collection in Uttar Pradesh.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

कोरोना काल के चलते अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 तक 67.7 फीसदी ही राजस्व वसूली हो पाई है। हालांकि जुलाई 2020 के बाद राजस्व वसूली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष में फरवरी तक हुई राजस्व वसूली के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगने के बाद अप्रैल महीने में राजस्व वसूली में भारी कमी आई थी। हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सरकार ने राजस्व वसूली पर खास फोकस किया तो स्थिति में तेजी से सुधार भी हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्व वसूली में यूपी में बेहतर काम हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 1 लाख 50 हजार 518 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था। इसमें से अब तक 1 लाख 1 हजार 910 करोड़ रुपये (67.7 प्रतिशत) राजस्व वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक सबसे कम राजस्व वसूली भू-राजस्व विभाग में हुई है। इस मद में लक्ष्य के मुकाबले मात्र 32.5 प्रतिशत की वसूली हो पाई है। जबकि जीएसटी और वैट में लक्ष्य के मुकाबले 66.6 प्रतिशत और स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में 67.6 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक राजस्व वसूली के आंकड़े (हजार करोड़ में)

मद -- लक्ष्य -- वसूली
जीएसटी -- 58,609 -- 37,520
वैट  -- 24,488 -- 18,674
आबकारी -- 33,700 -- 25,703
स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन -- 21,140 -- 14,294
परिवहन -- 7,915 -- 5,165
भू-राजस्व -- 770 -- 250

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed