फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Finance minister gives detail of revenue collected by UP government.

सावन महीने में कम पी शराब: आबकारी विभाग की आय पर पड़ा असर, अन्य विभागों ने राजस्व प्राप्ति में बनाया रिकॉर्ड

Thu, 07 Sep 2023 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

यूपी के वित्तमंत्री ने अगस्त के महीने में हुई सरकार की आय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले अगस्त की तुलना में इस अगस्त में 1219 करोड़ रुपये का ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, आबकारी विभाग से पिछले वर्ष के मुकाबले कम राजस्व मिला है।

विज्ञापन
UP Finance minister gives detail of revenue collected by UP government.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर सुधारों और नीतियों का असर बेहतर राजस्व के रूप में सामने आ रहा है। पिछले अगस्त के मुकाबले इस अगस्त में प्रदेश सरकार के खजाने में 1219 करोड़ से अधिक आए हैं। हालांकि सावन और पुरुषोत्तम मास का असर आबकारी की आय पर पड़ा है। पिछले अगस्त के मुकाबले इस अगस्त में आबकारी राजस्व 19 करोड़ रुपये घट गया। शेष सभी कर व करेतर विभागों ने राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। ये जानकारी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने दी। वे अगस्त में मिले राजस्व का ब्योरा साझा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के अगस्त में 13024.44 करोड़ का राजस्व मिला था। वहीं, चालू वित्त वर्ष के अगस्त में 14243.82 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। यह पिछले अगस्त की तुलना में 1219.38 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान जीएसटी और वैट का रहा। स्टांप व निबंधन, परिवहन और भूतत्व व खनिकर्म के अलावा आबकारी भी राजस्व के प्रमुख स्रोत रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिशन दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार


बुनियादी विकास के लिए केंद्र ने दिए 17939 करोड़
खन्ना ने बताया कि यूपी के लिए केंद्र ने विशेष मदद के रूप में 17939 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें से 11960 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इस राशि का उपयोग ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, इंफ्रा, औद्योगिक विकास और गृह विभाग में किया जा रहा है। ये ब्याज मुक्त लोन है, जिसे 50 वर्ष में वापस करना है।

राजा भरत से बना भारत, इंडिया नहीं
इंडिया और भारत के बीच छिड़े विवाद पर वित्तमंत्री ने कहा कि राजा भरत के नाम से भारत नाम पड़ा है। इंडिया शब्द भारतीय संस्कृति की देन नहीं है। ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ को उन्होंने सही ठहराया। वर्ष 2004 में मुलायम सिंह यादव द्वारा इंडिया को भारत करने के प्रस्ताव से जुड़े सवाल पर कहा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। घोसी चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा जीत रही है।

राजस्व प्राप्ति का तुलनात्मक ब्योरा
विभाग -- अगस्त-22 -- अगस्त-23
जीएसटी -- 4658 करोड़ -- 5425 करोड़
वैट -- 2470 करोड़ -- 2489 करोड़            
आबकारी -- 2999 करोड़ --  2980 करोड़
स्टांप-निबंधन -- 2063 करोड़ -- 2428 करोड़
परिवहन -- 659 करोड़ -- 717 करोड़
भूतत्व-खनिकर्म -- 175 करोड़ -- 204 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed