{"_id":"61b21c0df4be8a38bc6ee282","slug":"up-finance-department-s-objection-to-the-appointment-of-chief-executive-officer-nandi-said-that-a-panel-of-new-names-should-be-sought-from-the-board-for-deputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति पर वित्त विभाग की आपत्ति, नंदी ने कहा बोर्ड से प्रति नियुक्ति के लिए नए नामों का पैनल मांग लिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति पर वित्त विभाग की आपत्ति, नंदी ने कहा बोर्ड से प्रति नियुक्ति के लिए नए नामों का पैनल मांग लिया जाए
Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती के लिए कई शर्ते हैं। जैसे, अधिकारी मुस्लिम हो और सुन्नी हो। कम से कम उप सचिव रैंक का हो। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में ऐसे अधिकारी नहीं हैं तो प्रति नियुक्ति के माध्यम से दूसरी विभाग से तैनाती का अनुरोध शासन से किया गया है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा करते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार माह से खाली चल रहे उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती के लिए पैनल में सम्मिलित नाम पर वित्त विभाग द्वारा आपत्ति लगा दी गई है। इस पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निर्देश दिए हैं कि इसके लिए अधिकारियों का नवीन पैनल मांग लिया जाए। नंदी बृहस्पतिवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मंत्री नंदी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी की तैनाती पर मंथन हुआ। दरअसल, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनाती के लिए कई शर्ते हैं। जैसे, अधिकारी मुस्लिम हो और सुन्नी हो। कम से कम उप सचिव रैंक का हो। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में ऐसे अधिकारी नहीं हैं तो प्रति नियुक्ति के माध्यम से दूसरी विभाग से तैनाती का अनुरोध शासन से किया गया है। एक तो ऐसे अधिकारी अन्य विभागों में भी कम हैं। यदि हैं भी तो उनके नामों पर स्वीकृति नहीं हो पा रही है। बताया कि इस प्रति नियुक्ति पर विभाग द्वारा आपत्ति लगाई दी गई है। ऐसा पहले भी हो चुका है।
विज्ञापन
नंदी ने निर्देश दिए कि बोर्ड से अधिकारियों का नवीन पैनल मांग लिया जाए। मंत्री ने अन्य योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी ली। छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, पुत्री की शादी योजना आदि पर निर्देश दिए। इस मौकेपर प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार, निदेशक सी इंदुमती, विशेष सचिव शिवाकांत द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, एसएन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन