{"_id":"681a365b9ca41f9809046b5c","slug":"up-final-result-of-instructor-recruitment-released-subordinate-service-selection-commission-released-the-cut-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनुदेशक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया कट ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनुदेशक भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया कट ऑफ
Tue, 06 May 2025 09:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 May 2025 09:48 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एनटीसी व एनएसी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने इनका कटऑफ वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों के 2504 पदों पर चल रही भर्ती के क्रम में मंगलगवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एनटीसी व एनएसी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 717 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल हुए हैं। इनका कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि एनटीसी व एनएसी के तहत विज्ञापित 855 पदों के सापेक्ष 717 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम व कट ऑफ अनुमोदित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदेशक पेंटर जनरल के 17, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन के एक, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम्स के पांच, लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक के एक, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के दो व मैकेनिक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स एपलाइंसेस के तीन पदों के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अदाणी पॉवर से 5.38 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदेगी यूपी सरकार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ठगों ने व्यापारी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर की ठगी, खुद को साइबर क्राइम अपराधी बताकर झांसे में लिया
इसी तरह कुछ श्रेणी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी के पद भी खाली रह गए। इसी तरह 169 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया। इनका चयन परिणाम अभ्यर्थियों की ओर से दिए जाने वाले प्रमाण पत्रों के परीक्षण के निर्णय के अधीन होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित गति की टाइपिंग की अर्हता भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन