{"_id":"6155fa318ebc3e0a2966803d","slug":"up-film-city-chief-secretary-gave-instructions-tender-for-the-construction-of-noida-film-city-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी फिल्म सिटी : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, दिसंबर में नोएडा फिल्म सिटी के निर्माण के लिए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी फिल्म सिटी : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, दिसंबर में नोएडा फिल्म सिटी के निर्माण के लिए टेंडर
Thu, 30 Sep 2021 11:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:26 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फिल्म सिटी निर्माण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित भूमि पर लगा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी निर्माण के लिए टेंडर दिसंबर में होगा। जिससे इसका शिलान्यास कराया जा सके। प्रदेश सरकार ने विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फिल्म सिटी निर्माण की समीक्षा की गई। उन्होंने फिल्म सिटी निर्माण की टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर दिसंबर तक कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने फिल्म सिटी के प्रस्तावित सभी कार्यों के लिए टाइमलाइन तय करने और निर्माण में पीपीपी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए। अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जाना है। 90 प्रतिशत से अधिक भूमि पर कब्जा मिल गया है और फिल्म सिटी के लिए डीपीआर फाइनल की जा चुकी है। वहीं कंसल्टेंट का चयन भी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी का विकास तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 376 एकड़, दूसरे चरण में 298 एकड़ और तीसरे चरण में 326 एकड़ भूमि में विकास कार्य कराए जाएंगे। कुल 780 एकड़ फिल्म सिटी और 220 एकड़ व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग में होगा।
विज्ञापन
यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी को इंफोंटेनमेंट सिटी भी कहा जाएगा। बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।