फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fake You tube channel and Instagram ID on the name of UP DGP.

UP: यूपी डीजीपी के नाम से चल रहा फर्जी यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी, हादसे के नाम पर मांग रहे मदद

Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
सार

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर यूट्यूब और इंस्टाग्राम आईडी चल रही है। मामले में दरोगा ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
UP: Fake You tube channel and Instagram ID on the name of UP DGP.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर साइबर ठग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर जयपुर में हुए हादसे के नाम पर आर्थिक मदद मांग रहे हैं। यही नहीं उनके नाम से फर्जी यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं। साइबर क्राइम थाने में तैनात दरोगा गुलाम हुसैन ने सोमवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दरोगा गुलाम हुसैन के मुताबिक डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो लगाकर जालसाजों ने prashantk_dgp.up बनाई और जयपुर में हुए हादसे में घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्यूआर कोड भी जारी किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में दिखेगा ज्यादा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस: 2024 में तीन आतंकियों और 20 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, कई एनकाउंटरों पर उठे सवाल भी


इतना ही नहीं डीजीपी के नाम पर साइबर ठगों ने एक फर्जी यूट्यूब चैनल Prashant Kumar IPS ( @Prashantk_ DGPup) बना डाला।

डीजीपी मुख्यालय को जब इस बात का पता चला तो वहां से साइबर क्राइम थाने को इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया। फिलहाल अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल बनाने वाले के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed