फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Extreme heat in the entire state, Meteorological Department issues red alert, minor relief may be availabl

यूपी: पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी, दोपहर में आगरा और झांसी का पारा 47 के पार, इन जिलों में रेड अलर्ट

Mon, 27 May 2024 02:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 May 2024 02:48 PM IST
सार

Heat wave in UP:यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है। आगरा और झांसी का तापमान दोपहर दो बजे ही 47 डिग्री के पार हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Extreme heat in the entire state, Meteorological Department issues red alert, minor relief may be availabl
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा यूपी गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा लगने के बाद पारा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को दोपहर दो बजे ही आगरा और झांसी का तापमान 47 के पार हो गया। इसमें और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इधर राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कुछ जिलों में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हो सकता है। 

विज्ञापन


गर्मी से झुलसा देने वाले हालात पूरे उत्तर प्रदेश में हैं। रविवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में चढ़ा हुआ पारा प्रचंड गर्मी का अहसास करा रहा था। झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। जबकि आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक मंगलवार से मौसम में मामूली बदलाव होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने के आसार हैं। कहीं लू तो कहीं तीव्र लू का असर दिख सकता है। पश्चिमी यूपी ज्यादा प्रभावित रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रात भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये शहर अलर्ट के दायरे में 

UP: Extreme heat in the entire state, Meteorological Department issues red alert, minor relief may be availabl
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
रेड अलर्टः गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमरीपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।
आरेन्ज अलर्टः कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, औरैया और आसपास।
येलो अलर्टः बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, मेरठ व आसपास लू चलने के आसार हैं।

यहां गर्म हो सकती है रातः फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।

यूपी के सर्वाधिक गर्म 10 शहर

झांसी 47.6
आगरा 46.8
कानपुर 46.4
उरई 45.4
प्रयागराज 44.4
फतेहपुर 44.2
सुल्तानपुर 44.0
इटावा 44.0
हरदोई 44.0
फुरसतगंज 43.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed