यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर वसूली होती थी, तीन आरोपियों को पकड़ा
सुल्तानपुर के हलियापुर टोल प्लाजा पर सीसीटीवी से वीडियो रिकॉर्ड कर वसूली करने वाले तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यूपीडीए ने आरोपियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि ट्रैफिक मैनेजर की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हलियापुर थानाध्यक्ष तरूण कुमार पटेल ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थानीय टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ ग्रामीणों व अन्य लोगों ने सीएम से शिकायत की थी। आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने गत 25 अक्तूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अश्लील वीडियो की रिकाॅर्डिंग कर पीड़ित से वसूली की थी। आरोपी कर्मचारियों ने आसपास के गांवों के कुछ लोगों का वीडियो रिकॉर्ड कर वसूली मांगी थी।
चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
प्रकरण उजागर होने के बाद यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान ने हलियापुर टोल प्लाजा पर कार्यरत सिस्टम टेक्नीशियन आशुतोष तिवारी, ट्रैफिक मैनेजर शशांक शेखर, सहायक मैनेजर आशुतोष सरकार और सिस्टम इंजीनियर प्रमोद कुमार पटेल को नौकरी से निकाल दिया है। स्थानीय पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।हलियापुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार निवासी नहटा, गोपाल नगर, पश्चिम बंगाल, सिस्टम टेक्नीशियन अभिषेक तिवारी निवासी मिश्रौली, संग्रामपुर, जिला अमेठी व सिस्टम इंजीनियर प्रमोद कुमार पटेल निवासी बुधीपुर, नेवड़िया, जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैफिक मैनेजर शशांक शेखर की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।