{"_id":"66eb21a6e16118f907089b93","slug":"up-excise-sub-inspector-suspeded-in-lalitpur-and-jhansi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झांसी और ललितपुर के आबकारी निरीक्षक निलंबित, उद्दंडता और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झांसी और ललितपुर के आबकारी निरीक्षक निलंबित, उद्दंडता और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप
Thu, 19 Sep 2024 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:23 AM IST
सार
दोनों निरीक्षकों को अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, उदासीनता, कदाचार, उद्दंडता और मनमाना रवैया अपनाने की वजह से निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू करने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबकारी आयुक्त ने ललितपुर और झांसी मे तैनात निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक ललितपुर के तालबेहट में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 संजय कुमार गौतम और झांसी में प्रवर्तन-1 में तैनात आबकारी निरीक्षक भास्कर सिंह बघेल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
दोनों निरीक्षकों को अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, उदासीनता, कदाचार, उद्दंडता और मनमाना रवैया अपनाने की वजह से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू करने का आदेश भी दिया गया है। भास्कर सिंह बघेल को बीते दिनों यशवंतपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर करने पर उरई स्टेशन पर पकड़ा गया था, जिसके बाद उनसे जुर्माना भी वसूला गया था।
विज्ञापन