{"_id":"68f320ce96643f3871080b71","slug":"up-everyone-is-ready-celebrate-the-festival-without-worry-ambulance-services-will-be-on-alert-mode-call-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सब हैं तैयार...बेफिक्र मनाएं त्योहार, अलर्ट मोड पर रहेंगी एंबुलेंस सेवाएं, दिक्कत होने पर यहां करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सब हैं तैयार...बेफिक्र मनाएं त्योहार, अलर्ट मोड पर रहेंगी एंबुलेंस सेवाएं, दिक्कत होने पर यहां करें कॉल
Sat, 18 Oct 2025 10:38 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:38 AM IST
सार
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल रहेंगे। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड आरक्षित हैं।
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर रहेगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा।
विस्तार
रोशनी के पर्व दीपावली के दिन अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा संस्थान और सरकारी अस्पताल तैयार हैं। सीएमओ डॉ. एनवी सिंह के निर्देश पर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही चिकित्सा संस्थानों में बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू में ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र, हड्डी त्वाच रोग विशेषज्ञों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल रहेंगे। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड आरक्षित हैं। लोकबंध अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 10 वेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल में 20 और राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 20 वेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
20 सितंबर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मी शहर के 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे। ये कर्मी हाईटेक संसाधनों से लैस रहेंगे। सीएफओ अंकुश मित्तल के निर्देश पर दमकल कर्मी दिवाली के दिन पटाखा बाजारों और अन्य स्थलों पर गश्त भी करेंगे।
अलर्ट मोड पर रहेगी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा
दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी वाहनों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 व 102 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी।
यूपी में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के अध्यक्ष टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली 2200 एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रों व थानों के नजदीक भी तैनात किया जाएगा। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, या अन्य किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में 108 एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी और पीड़ित को अस्पताल ले जाएगी।
महिलाओं व बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस रहेगी उपलब्ध
पर्व के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।
पटाखा बाजारों के साथ अन्य स्थानों का दमकल कर्मी करेंगे निरीक्षण
आपात स्थिति पर यहां करें संपर्क
फायर स्टेशन
हजरतगंज
चौंक
पीजीआई
आलमबाग
सरोजनी नगर
इंदिरा नगर
बीकेटी
गोमती नगर
गोसाईगंज
प्रभारी नंबर
9454418641
9454418642
9454418645
9454418647
9454418655
9454418651
9454418657
7839866621
कंट्रोल रूम नंबर
9454418644
9454418646
9454418648
9454418656
9454418650
9454418652
9454418658
7839861686