फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Every facility will be online inside the mandi from February 1

यूपी : 1 फरवरी से मंडी के अंदर ऑनलाइन होगी हर सुविधा 

Mon, 04 Jan 2021 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Jan 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
UP: Every facility will be online inside the mandi from February 1
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंडी परिषद 1 फरवरी से प्रदेश की सभी मंडियों में टैक्स संबंधी गतिविधियां ऑनलाइन करने जा रही है। आवक व बिक्री पर्ची और मंडी शुल्क ऑफलाइन वसूलने पर पाबंदी होगी। कई मंडियों में इस व्यवस्था का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मंडियों में कारोबार सुगम बनाने के लिए मंडी शुल्क 2 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही मंडियों के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए समुचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इसी के तहत फॉर्म-6 आर, फॉर्म-9 आर और  फॉर्म-7 आर समेत शुल्क वसूली संबंधी सभी गतिविधियां ऑनलाइन की जा रही हैं। ये फॉर्म आवक पर्ची व ट्रांजिट शुल्क और मंडी शुल्क की अदायगी के लिए भरे जाते हैं। इसके लिए व्यापारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरने में उन्हें कोई दिक्कत न आए। मंडी निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था हम 1 फरवरी से अनिवार्य रूप से लागू कर देंगे। मंडी की कोई भी गतिविधि उसके बाद ऑफलाइन नहीं रहेगी। इसे ई-मंडी परियोजना नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed